June 14, 2026
azamgarh

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 3279 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="4897618375" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>

मुलायम का आजमगढ़ सुलगा, भाजपा की एंट्री पर ‘कर्फ्यू’, आजमगढ़ को दूसरा मुजफ्फरनगर बना रही सरकार

बीसीआर न्यूज़ (लखनऊ/उत्तर प्रदेश): समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ सुलग उठा है। शनिवार को यहां निजामाबाद के खुदादादपुर में दो गुटों के बीच सांप्रदायिक हिंसा इस कदर भड़की कि अब जिले में एंट्री ‘नामुमकिन’ हो गई है। आजमगढ़ के आसपास के 10 किलोमीटर इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस किसी को भी जिले के अंदर नहीं आने दे रही है।

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

उपद्रवियों ने अफसर को मारी गोली

दो गुटों का यह बवाल उस वक्त विकराल हो गया, जब उपद्रवियों ने पुलिस के दो बड़े अफसरोंं पर हमले कर दिए। रविवार देर रात उपद्रवियों ने सीओ सिटी केके सरोज को गोली मार दी। उनकी बांह में गोली लगी है। एसडीएम निजामाबाद समेत कई अफसर पत्थरबाजी में से घायल हुए। सीओ सिटी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य पुलिसकर्मियों का भी इलाज कराया जा रहा है।

भाजपा सांसद और नेताओं की एंट्री पर ‘बैन’

सुलगते आजमगढ़ की पड़ताल के लिए निकलींं भाजपा सांसद समेत कई वरिष्‍ठ नेताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया है। लालगंज से भारतीय जनता पार्टी की सांसद नीलम सोनकर जब खुदादादपुर जा रही थीं, तभी प्रशासन ने बीच रास्ते से उन्हें लौटा दिया। इधर, पूर्व डीजीपी व भाजपा नेता बृजलाल, पूर्व आईजी राजेश रॉय को बाराबंकी पुलिस ने सोमवार सुबह बाराबंकी बॉर्डर के टोल प्लाजा पर गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उन्हें रिहा किया गया और वापस लौटा गया। बवाल की सूचना मिलने पर बृजलाल व राजेश राय लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे।

आजमगढ़ को दूसरा मुजफ्फरनगर बना रही सरकार

पुलिस के इस एक्शन से नाराज पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा, ”मैं एक पूर्व पुलिस अधिकारी हूं। पीड़ितों का हाल लेने जा रहा था तभी सपा सरकार के इशारों पर पुलिस ने रोक लिया। अखिलेश सरकार वोट बैंक के चक्कर में आजमगढ़ को दूसरा मुजफ्फरनगर बनाना चाहती है।लेकिन हम हालात को देखने जरूर जायेंगे। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ सपा सुप्रीमो का वोट बैंक है इसीलिए पुलिस दंगाइयों पर कोई कार्यवाई नहीं कर रही है। पूर्व डीजीपी ने सरकार से ब्यौरा मांगते हुए कहा कि सरकार बताये कि आजमगढ़ में हुए दंगे में कितने दंगाइयों पर कार्यवाई हुई है? कितने लोगों पर एनएसए लगाया गया है? कितने लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है? उन्होंने कहा कि दंगाइयों को सपा सरकार संरक्षण दे रही है इसलिए कोई कार्यवाई नहीं हो रही है।

पुलिस ने हर तरफ से रोकी एंट्री

गोरखपुर से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल व विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल को भी आजमगढ़ जाते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनके साथ चिरंजीव चौरसिया आदि आजमगढ़ जा रहे थे, पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर झंगहा थाने ले गई है। मौके पर सीओ कैंट सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई है। एडीजी ने बताया है कि सोमवार दोपहर बाद गांव व आस-पास के लोगों के साथ बैठक होगी। बैठक में दोनों पक्ष से शान्ति की अपील की जाएगी।

क्या है पूरा विवाद

बीते शनिवार को ऑटो के किराए के विवाद में निजामाबाद इलाके में दो गुटों मारपीट हो गई थी। तब मामला किसी तरह शांत कराया गया। लेकिन देर शाम निजामाबाद व सरायमीर थाना क्षेत्र में जगह-जगह लोग सड़क पर उतर आए। दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। रात में फिर दोनाें गुटों में बवाल हुआ। इस दौरान कई लोगों के घर फूंक दिए गए। दंगाइयों ने लूटपाट, फायरिंग और पथराव किया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। फायरिंग में गोली से सीओ सिटी डा. केके सरोज घायल हो गए।

तांडव अब भी जारी

रविवार को हुए बवाल, नारेबाजी और गोलीबारी में भी कई लोगों के घायल होने की खबर है।  रविवार देर शाम जिलाधिकारी ने बबाल के बढ़ते दायरे के मद्देनजर पूरे जिले में निषेधाज्ञा की घोषणा कर दी है। इससे पहले रविवार को फरीदाबाद गांव के पास दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। हारकर पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस गोलीबारी में फरीदाबाद निवासी भोलानाथ यादव की पीठ में बाई तरफ गोली लगी है। प्रशासन ने उपद्रवियों को ड्रोन कैमरे के जरिए चिह्नित करनेे की तैयारी रहा है।  मौके पर आइजी जोन एसके भगत, डीआइजी उमेश श्रीवास्तव, डीएम सुहास एलवाई, एसपी दयानंद मिश्र सहित बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी मोर्चा संभाले हुए हैं।

पुलिस-पीएसी तैनात

रविवार को आईजी जोन वाराणसी एसके भगत, डीआईजी ने गांव में पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। आसपास के गांवों में आरएएफ की दो कंपनी व पीएसी की 14 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। आईजी जोन ने पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। फोर्स फरिदाबाद और संजरपुर गांव में रूट मार्च भी कर रही है। पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। 21 नामजद व 200 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। निजामाबाद और सरायमीर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। एडीजे ने कहा है कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *