June 14, 2026
Sonu Band

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 1453 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="8023861978" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>

सोनू निगम ने लॉन्च किया इंडिया का पहला ट्रांसजेंडर बैंड, अनुष्का भी जुड़ीं

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बीसीआर न्यूज़ (मुंबई): सोनू निगम ने बुधवार को देश का पहला ट्रांसजेंडर म्यूजिक बैंड लॉन्च किया। ‘6 पैक बैंड’ टाइटल वाले इस बैंड के पहले एल्बम का नाम भी यही है। एल्बम का पहला सॉन्ग ‘हम हैं हैप्पी’ सोनू निगम ने रिलीज किया। इस गाने को ग्रैमी विनर सिंगर फर्रेल्ल विलियम्स के सुपरहिट सॉन्ग ‘हैप्पी’ की थीम पर तैयार किया गया है। गाने के लिए अनुष्का शर्मा ने भी आवाज दी है।

इवेंट के दौरान सोनू ने क्या कहा…
– “मैं इस बात से दुखी था कि उन्हें (ट्रांडजेंडर) रिस्पेक्टेबल जॉब, अच्छा बिजनेस नहीं दे सकता… हम उन्हें नॉर्मल इंसान की तरह क्यों नहीं देख पाते? केवल सड़कों पर या शादियों में ही क्यों मिलते हैं?”

– इस बैंड के एल्बम में टोटल 6 गाने हैं। एक गाने में सोनू ने भी अपनी आवाज दी है। बैंड में छह ट्रांसजेंडर सिंगर हैं।
– सोनू ने कहा- इस बैंड के साथ गाने का एक्सपीरियंस बहुत बढि़यां रहा। सभी मेंबर्स की एनर्जी देखकर काफी अच्छा लगा। उनकी आवाज काफी अच्छी है।

ये हैं बैंड मेंबर…
आशा जगताप, भाविका पाटिल, चांदनी सुवर्णकर, फ़िदा खान, कोमल जगताप और रवीना जगताप बैंड के मेंबर हैं। आशीष पाटिल इसके प्रोड्यूसर हैं। निशांत नायक ने इसे डायरेक्ट किया है। एल्बम का पहला सॉन्ग ‘हम हैं हैप्पी’ के म्यूजिक को समीर टंडन ने री-क्रिएट किया है। इसके कोरियोग्राफर निशांत भट्ट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *