अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार)
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: आईजीएल द्वारा दी जा रही PNG Gas की सुविधा पीतमपुरा वीपी ब्लॉक में बनी मुसीबत, हर दिन हो रहे हैं नए नए हादसे।
आपको बता दें कि ब्लॉक में PNG Gas के लिए किये गए गड्ढे सुविधा के नाम पर मुसीबत बनते जा रहे हैं. इसको लेकर विभाग को कई बार सूचित किया जा चुका है मगर विभाग कोई भी सुध नहीं ले रहा है।
फ़िलहाल ‘जन सेवक टीम’ ने इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए विभाग को शिकायत की और तीव्रता से करने की अपील की है।
गौरतलब है कि इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से भी आदेश जारी किये जा चुके हैं मगर इसमें विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। इसी सम्बन्ध में हमने विभाग के पदाधिकारियों से संपर्क साधा और कार्य को अंजाम तक पहुँचाने का प्रयास किया जो सफल होता नजर आ रहा है।
हम स्थानीय निवासियों को बताना चाहते हैं कि बीसीआर न्यूज़ के संवाददाता ने जब विभाग से बात की तो विभाग ने बताया कि इस कार्य को बहुत जल्दी यानि 2 या 3 दिन के अंदर ही पूरा कर दिया जायेगा।
आपको पारदर्शिता के साथ बताना चाहते हैं कि यह कार्य एमसीडी द्वारा किया जायेगा, जब हमारे संवाददाता ने एमसीडी के स्थानीय क्षेत्र जेई रवि चौहान से बात की तो उनके मुताबिक इस कार्य को 2 से 3 दिन के अंदर ही पूरा कर दिया जायेगा, अब स्थानीय निवासियों को लंबा इंतज़ार करने की जरुरत नहीं है।
