अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार)
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: पीतमपुरा वीपी ब्लॉक में RWA का कार्यकाल 02 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो चुका है और 18 अक्टूबर को होने वाले चुनाव भी रद्द हो चुके हैं, क्योंकि बहन पुनीता रानी की टीम ने अपना परचा चुनाव अधिकारी पर यह आरोप लगाते हुए वापस ले लिया है कि चुनाव अधिकारी प्रेम अग्रवाल द्वारा चुनाव में धांधली और तानाशाही चलाई जा रही क्योंकि जिस व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं है तो चुनाव अधिकारी ने किस आधार पर उसको विपक्ष पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया?,
चुनाव अधिकारी प्रेम अग्रवाल द्वारा जवाब नही दिया गया।
चुनाव अधिकारी प्रेम अग्रवाल द्वारा इस सवाल का जवाब न दिए जाने पर बहन पुनिता रानी की टीम ने परचा वापस ले लिया है और लीगल एक्शन की तैयारी शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि चुनावी मैदान में सिर्फ दो पार्टियां ही उत्तरी थी पहली – बहन पुनिता रानी की टीम व दूसरी पार्टी थी पंडित लीलाधर जी (पुरानी RWA) की टीम, मगर अब एक पार्टी ने परचा वापस ले लिया है तो चुनाव किसके बीच होगा ? ऐसे में ब्लॉक वासी असमंजस में हैं कि आखिर कौन होगा वीपी ब्लॉक का प्रधान ?
बिना चुनाव के खुद को RWA का प्रधान घोषित कर चुकी तथाकथित अनीता जैन।
उधर वीपी ब्लॉक की ही निवासी और RWA की तथाकथित प्रधान अनीता जैन उर्फ़ नीतू जैन खुद को पहले ही वीपी ब्लॉक का प्रधान घोषित कर चुकी है।
ब्लॉक में पहले ही प्रधान तो फिर दूसरे प्रधान का चुनाव क्यों ?
फ़िलहाल वीपी ब्लॉक में दो टीमें RWA का प्रधान होने का दावा कर रही हैं अब इस बात को लेकर ब्लॉक वासी असमंजस में हैं कि आखिरकार ब्लॉक का प्रधान कौन है और ब्लॉक में चल क्या रहा है ?
पुरानी RWA यानि पंडित लीलाधर जी टीम 18 अक्टूबर 2026 को अपना प्रधान करेगी घोषित।
सूत्रों से पता चला है कि 18 अक्टूबर 2026 को पुरानी RWA यानि पंडित लीलाधर जी की टीम खुद को निर्विरोध चुनाव जीतने का दावा करेगी।
तथाकथित प्रधान अनीता जैन RWA के लेटरहेड का सदुपयोग कर रही है या दुरूपयोग ?
अब ये मामला बहुत ही दिलचस्प होता जा रहा है क्योंकि तथाकथित प्रधान अनीता जैन बिना चुनाव लड़े पहले ही खुद को RWA का प्रधान घोषित कर चुकी है और RWA के लेटरहेड पर सरकारी विभागों से पत्राचार भी शुरू कर दिया है। अब ब्लॉक वासी पुरानी RWA यानि पंडित लीलाधर जी से ये पूछना चाहते है कि 18 अक्टूबर को चुनाव किस चीज के लिए कराये जायेंगे ? और तथाकथित प्रधान अनीता जैन किस आधार पर RWA के लेटरहेड का इस्तेमाल कर रही है ?
पुरानी RWA की सहमति के बगैर तथाकथित प्रधान अन्य कोई व्यक्ति लेटरहेड का इस्तेमाल कैसे कर सकता है ?
हम पुरानी RWA से पूछना चाहते है कि खुद को RWA का प्रधान बताकर लेटरहेड पर सरकारी विभागों में पत्राचार करने वाली तथाकथित प्रधान अनीता जैन उर्फ़ नीतू जैन पर एक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा है ? आखिर ऐसा क्या है जो पुरानी RWA के सभी पदाधिकारी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं और तथाकथित प्रधान अनीता जैन उर्फ़ नीतू जैन के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं ले रहे हैं ?
ब्लॉक वासियों में ये भी सुगबुगाहट है कि अनीता जैन उर्फ़ नीतू जैन पुरानी RWA की ही बी (B) टीम है जो काम पुरानी RWA नहीं काम कर पा रही है वह काम तथाकथित प्रधान अनीता जैन से करवाया जा रहा है।
सभी ब्लॉक वासी आपस में ही एक दूसरे को जागरूक करने में जुटे है कि जागरूक हो जाओ और इस गंभीर मुद्दे का डट कर मुकाबला करो वरना इसका परिणाम बहुत ही गंभीर होगा।
