June 5, 2026
Pramod

बीसीआर न्यूज़ (मंगला तिवारी/इलाहाबाद) मुम्बई बीजेपी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में प्रमोद मिश्रा जी का चयन किया गया है।इस बात को लेकर मुम्बई वासियों सहित प्रमोद के गृह जनपद जौनपुर में भी हर्ष का माहौल है।

बता दें कि प्रमोद मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में जंघई कस्बे से करीब दो किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित असवां (मजई का पूरा) गांव के रहने वाले हैं।प्राथमिक शिक्षा व रहन सहन गांव में ही हुआ,शुरू से ही प्रमोद की रूचि सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में रहती थी और यही कारण था कि उन्होंने अपनी कर्मभूमि के रूप में मुम्बई को चुना।मुम्बई में रहकर इन्होंने सामाज सेवा के साथ ही राजनीति में भी अपनी पकड़ बनानी शुरू की।नतीजा यह रहा कि जिस शहर में उत्तर भारतीयों को हेय दृष्टि से देखा जाता है।आज उत्तर भारत के रहने वाले प्रमोद मिश्रा सफलता पूर्वक व सक्रियता से उसी शहर में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते चले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *