June 5, 2026
Screenshot 2026-05-28 125542

अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार व संपादक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: राजनैतिक भूचाल के चलते आज बीजेपी ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा के नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने दिल्ली के लिए हर्ष मल्होत्रा ​​को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा बीजेपी ने डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नीचे पढ़िए सभी नेताओं के सियासी सफर के बारे में विस्तार से पूरी जानकारी।

दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा कौन हैं?

  • हर्ष मल्होत्रा को वीरेंद्र सचदेवा के स्थान पर दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
  • 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी जीत हासिल की थी।
  • वे जून 2024 से कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं।
  • वे वर्ष 2015 से 2016 के दौरान पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं।
  • पार्षद रहते हुए उन्होंने सरकारी स्कूलों में कुपोषण के खिलाफ सफल अभियान चलाया था
BJP appoints Harsh Malhotra as the President of the Bharatiya Janata Party, Delhi unit.

हरियाणा बीजेपी की नई अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता कौन हैं?

  • डॉ. अर्चना गुप्ता ने पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का स्थान लिया है।
  • इस जिम्मेदारी से पहले वे हरियाणा बीजेपी में प्रदेश महामंत्री के रूप में कार्य कर रही थीं।
  • इसके अलावा वह पानीपत जिले की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
  • वह पेशे से एक डॉक्टर हैं और उन्होंने रेडियोलॉजी में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
BJP appoints Dr Archana Gupta as the President of the Bharatiya Janata Party, Haryana unit.

पंजाब बीजेपी के नए अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों कौन हैं?

  • 75 वर्षीय केवल सिंह ढिल्लों पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी माने जाते थे।
  • बीजेपी में शामिल होने से पहले वह लंबे समय तक कांग्रेस में रहे थे।
  • वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
  • वह साल 2007 से 2017 तक बरनाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर लगातार दो बार विधायक निर्वाचित हुए।
  • 2017 के चुनाव में उन्हें आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर से हार का सामना करना पड़ा था।
  • जून 2022 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। बीजेपी ने उन्हें संगरूर लोकसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार भी बनाया था।

त्रिपुरा बीजेपी के नए अध्यक्ष अभिषेक देबरॉय कौन हैं?

  • अभिषेक देबरॉय पहली बार 2023 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में गोमती जिले के मटरबारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक बने थे।
  • अभिषेक देबरॉय ने राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, कर्नाटक से 2020 में फार्मेसी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
  • अभिषेक देबरॉय बीजेपी गोमती जिला के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
  • 44 साल की उम्र के अभिषेक देबरॉय बूथ स्तर पर रणनीति बनाने के लिए जाने जाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *