June 5, 2026
CM delhi

अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार व संपादक)

पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर पेट्रोल बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं, जिसके तहत ‘नो कार डे’ और ‘वर्क फ्रॉम होम’ जैसे फैसलों के साथ दफ्तरों के समय में भी बदलाव किया गया है।

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच पीएम मोदी की अपील को के बाद रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम अपील को ध्यान में रखते हुए राजधानी दिल्ली के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि मेट्रो डे मनाया जाएगा। इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन नो कार डे होगा।

एक्शन में रेखा सरकार

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फैसला लेते हुए कहा कि दिल्ली सरकार और एमसीडी के ऑफिस का समय बदलेगा। दिल्ली सरकार की ऑफिस सुबह 10.30 से शाम 7 बजे। एमसीडी ऑफिस सुबह 8.30 बजे से चलेंगे। सरकारी 29 कॉलोनी से 58 स्पेशल बस चलाई जाएगी। इसके अलावा कंपनियों को सप्ताह में कम से कम 2 दिन वर्क फ्रॉम होम करावाने का निर्देश दिया। सरकार की प्रशासनिक मीटिंग ऑनलाइन या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा।

सीएम गुप्ता ने घटाया अपना काफिला

आपको बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता की नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार, पीएम मोदी की पेट्रोल बचाने वाली सलाह को मानते हुए दिख रहे थे। रेखा सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, कानून मंत्री, पर्यावरण मंत्री समेत कई मंत्रियों ने एक काफिले में गाड़ियों की संख्या कम करनी शुरू कर दी थी। इसके साथ ही सफर के लिए सार्वजनिक परिवाहन का इसतेमाल करते हुए नजर आए थे। यहां तक कि खुद सीएम रेखा गुप्ता ने भी अपने काफिले में से 60 प्रतिशल गाड़ियों की कटौती की है। इस समय सीएम रेखा गुप्ता के काफिले में कुल चार गाड़ियां है, जिनमें दो ईवी और दो पेट्रोल डीजल से चलने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *