June 5, 2026
Ambulance Fire on Road

अजय शास्त्री (संपादक)

बीसीआर न्यूज़/दिल्ली: दिल्ली में आज शाम करीब 7:20 बजे मोती बाग फ्लाईओवर के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सफदरजंग अस्पताल की CAT एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस समालखा में एक मरीज को छोड़कर वापस सफदरजंग अस्पताल लौट रही थी। इसी दौरान धौला कुआं की तरफ से मोती बाग फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर शॉर्ट सर्किट के कारण कंडक्टर साइड की सीट में आग लग गई। चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए एम्बुलेंस को सड़क किनारे रोक दिया, लेकिन देखते ही देखते आग पूरी एम्बुलेंस में फैल गई।

आग लगने से मचा अफरातफरी

आग लगने के बाद एंबुलेंस के अंदर रखा एक ऑक्सीजन सिलेंडर भी फट गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट की चपेट में आकर पास खड़ी एक मोटरसाइकिल भी जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि एम्बुलेंस उस समय खाली थी और घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है। मामले की जांच के लिए क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और जांच जारी है।

दिल्ली के विवेक विहार में एक फ्लैट में लगी थी आग

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में फ्लैट में भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शव इस कदर जल गए थे कि लोग शव को नहीं पहचान पा रहे थे। यह भीषण दुर्घटना दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार के बी ब्लॉक में चार मंजिला इमारत में टॉप फ्लोर पर घटी थी।

बताया जा रहा है कि इस आग में जलकर नौ लोगों की मौत हो गई थी, घटना भयावह थी। इस घटना की चर्चा अब तक हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *