June 5, 2026
Bhopal to Noida Flight

अजय शास्त्री (संपादक)

बीसीआर न्यूज़/मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजाभोज हवाई अड्डे से नोएडा जेवर एयरपोर्ट के बीच जल्द ही पहली हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। 1 जुलाई 2026 से इंडिगो एयरलाइंस द्वारा इस हवाई सेवा का संचालन किया जाएगा। नई फ्लाइट सेवा शुरु होने से भोपाल से यात्र करने वाले शहर समेत आसपास के यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट के अलावा एनसीआर रीजन में दूसरा विकल्प भी मिल जाएगा। ऐसे में भोपाल से नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम की यात्रा करने वालों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। वहीं इस फ्लाइट संचालन के बाद भोपाल से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में फ्लाइट संख्या बढ़कर कुल 8 हो जाएगी। इसे यात्रा सुलभता के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है।

आपको बता दें कि, हालही में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का उदघाटन किया था, जिसके बाद से इस एयपोर्ट पर देश के लगभग सभी शहरों की फ्लाइट कनेक्टिविटी लगातार बढ़ाई जा रही है। बताया जा रहा है कि, भोपाल से नोएडा के बीच 78 सीटर एटीआर विमान की नियमित सेवा शुरू हो रही है। इस फ्लाइट के संचालन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ नोएडा और एनसीआर के इलाकों में यात्रियों की पहुंच और आसान हो सकेगी।

खास बात ये है कि, भोपाल से नोएडा के बीच इस नई फ्लाइट का संचालन रोजाना होगा। ऐसे में शहरों के बीच यात्रा और आसान होगी। बताया जा रहा है कि, फ्लाइट संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

भोपाल से इन शहरों के बीच फ्लाइट शुरू करने की मांग

भोपाल से नोएडा के बीच तो फ्लाइट शुरू हो रही है। लेकिन कुछ बड़े शहरों के बीच चलने वाली फ्लाइट लंबे समय से बंद बड़ी हैं, जिसमें भोपाल-प्रयागराज, भोपाल-जयपुर, भोपाल-उदयपुर, भोपाल-गोवा के बीच चलने वाली अहम फ्लाइट्स बंद चल रही हैं। इसके अलावा भोपाल से कोलकाता और भोपाल से लखनऊ की फ्लाइट का भी स्लॉट नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यात्री लगातार इन शहरों के बीच फ्लाइट संचालन की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *