June 5, 2026
Rekha Ji 26.02.2026 1

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: आज पीतमपुरा के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का दिन रहा। माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने पीतमपुरा क्षेत्र के QU, PU, MU, SU एवं F1U ब्लॉकों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इन परियोजनाओं के अंतर्गत नई सीवर लाइनों का निर्माण, पेयजल की नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य, अनेक सड़कों का पुनर्निर्माण तथा पार्कों का सौंदर्यीकरण शामिल है। इससे क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार प्राप्त होगा।

यह हमारा सौभाग्य है कि माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी हमारी ही यानि शालीमार बाग़ विधानसभा का प्रतिनिधित्व करती हैं और उनके नेतृत्व में एक साथ अनेक विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। पीतमपुरा में हो रहे ये कार्य क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण की दिशा में एक सशक्त कदम हैं।

निगम पार्षद अमित नागपाल स्वयं और सभी क्षेत्रवासियों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *