June 5, 2026
Delhi Rape News

अजय शास्त्री (संपादक प्रकाशक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: ​राजधानी दिल्ली एक 13 साल की मासूम के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना दिल्ली के समयपुर बादली इलाके की बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषभ और नरोत्तम के रूप में की गई है. पुलिस की जांच में पता चला है कि ऋषभ एक बैंक में काम करता है. जबकि दूसरा आरोपी नरोत्तम इलाके में ही अपना सैलून चलाता है.

पुलिस के अनुसार घटना 20 दिसंबर की शाम की है. पुलिस को मिली पीसीआर कॉल में बताया गया कि राजा विहार इलाके में एक बच्ची को जबरन शराब पिलाई गई है. उसकी हालत ठीक नहीं है. मिली सूचना पर जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो बच्ची को देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए. आनन-फानन में पुलिस ने बच्ची का मेडिकल टेस्ट करवाया. इस मेडिकल टेस्ट में बच्ची के साथ गैंगरेप होने की पुष्टि हुई.

पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी नरोत्तम उसे बहला-फुसलाकर एक खाली मकान में लेग या था. वहां उसने बच्ची की मुलाकात ऋषभ से कराई. इसके बाद दोनों आरोपियों ने पहले बच्ची को शराब पिलाई और बाद में उसके नशे में होने का फायदा उठआते हुए उसके साथ बारी-बारी से रेप किया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए समयपुर बादली पुलिस ने इस संबंध में FIR दर्ज कर अपनी जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले को लेकर डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है, ताकि इस केस की बारीकी से जांच हो सके और कोर्ट में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल की जा सके. दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले ऐसे जघन्य अपराधों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *