March 6, 2026
Lalo-movie-record

ब्यूरो डेस्क, गुजरात

बीसीआर न्यूज़/गुजरात: गुजराती सिनेमा में बड़ी हलचल देखने को मिली है. गुजराती फिल्म इंडस्ट्री को उसकी अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म मिल गई है. अब तक ये रिकॉर्ड चाल जीवी लाइए फिल्म के नाम था. लेकिन अब इस रिकॉर्ड को करीब 61 दिन पहले रिलीज हुई एक गुजराती फिल्म ने तोड़ दिया है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ रहे हैं. इस फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा जा रहा है और फिल्म ने वीकेंड में एक बार फिर से लय पकड़ ली है.

जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तब इसने ओपनिंग डे पर महज 3 लाख रुपए का कलेक्शन किया था. इसके बाद फिल्म की कमाई में तीसरे हफ्ते के बाद से आश्चर्यजनक फायदा देखने को मिला. फिल्म इसके बाद से ना तो थमी है ना तो फिल्म ने पीछे मुड़कर देखा है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का कलेक्शन कितना हुआ है और कैसे ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है.

61 दिन में लालो कृष्ण सदा सहायते ने कितने रुपए कमाए?

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे पर 3 लाख कमाए थे. वहीं 61 दिन बाद इस फिल्म का कलेक्शन –

61 Days India Net Collection ₹ 91.05 Cr
61 Days Worldwide Collection ₹ 114.80 Cr
61 Days Overseas Collection ₹ 7.00 Cr
61 Days India Gross Collection ₹ 107.80 Cr रहा.

फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो ₹114.80 Cr हो चुका है. ये कलेक्शन दर्शाता है कि किस तरह से मुरली वाले की कृपा इस फिल्म पर बनी हुई है.

चाल जीवी लाइए को पछाड़ा

इस फिल्म को अब तक के इतिहास की गुजराती सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्म माना जा रहा था. लेकिन अब 61 दिनों में लालो कृष्ण सदा सहायते फिल्म ने कमाल कर दिया है और सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. फिल्म का कलेक्शन रिपोर्ट्स के मुताबिक ₹114.80 Cr हो चुका है और अब ये फिल्म गुजराती सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. हालांकि अभी इसकी ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आई है.

रिपोर्ट: रोहित पटेल, गुजरात ब्यूरो चीफ

Leave a Reply