June 5, 2026
Satish Shah

अजय शास्त्री (सम्पादक व प्रकाशक)

बीसीआर न्यूज़/मुंबई: दिग्गज एक्टर ‘सतीश शाह’ का किडनी फेल होने की वजह से 74 की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. उन्होंने बॉलीवुड शम्मी कपूर, सलमान खान, अजय देवगन, आमिर खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत कई पीढ़ी के कलाकारों के साथ काम किया. उनका फिल्मी करियर 5 दशक से भी ज्यादा का है. उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. सतीश एक्स पर एक्टिव थे और अक्सर अपने थॉट्स को शेयर करते थे. उनके निधन के बाद उनका आखिरी एक्स पोस्ट वायरल हो रहा है.

सतीश शाह ने निधन से एक दिन पहले एक्स पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह गोविंदा और दिवंगत शम्मी कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर उन्होंने शम्मी कपूर की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर किया था और उन्हें ट्रिब्यूट दिया था. सतीश शाह ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”हैप्पी बर्थडे डियर शम्मी जी. आप हमेशा मेरे आसपास मौजूद हैं.”

गोविंदा शम्मी कपूर के साथ ‘सैंडविच’ में किया काम

सतीश शाह और शम्मी कपूर और गोविंदा की यह फोटो साल 2006 में आई फिल्म ‘सैंडविच’ की शूटिंग के दौरान की है. फिल्म में शम्मी ने स्वामी त्रिलोकानन का किरदार निभाया था, जो गोविंद के किरदार शेर सिंह को उसकी समस्या का समाधान बताते हैं और उसकी दो शादी होने की जानकारी दे हैं. वहीं, शतीश शाह ने चेलारमानी का किरदार निभाया था.

सतीश शाह ने लगभग 55 साल फिल्म इंडस्ट्री में काम किया

सतीश शाह ने पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में टीवी और बड़े पर्दे पर साथ-साथ काम किया. वह बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कैरेकेर्टर एक्टर्स में से एक थे. टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में उनके अनोखे इंद्रवदन साराभाई के कैरेक्टर ने उन्हें एक आइकॉनिक पहचान दिलाई. यह एक ऐसी अदाकारी थी जिसने उन्हें सिचुएशनल कॉमेडी के राजा और टाइमिंग के मास्टर के रूप में स्थापित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *