June 5, 2026
Rekha ji

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है। वित्त वर्ष 2025–26 में अब तक ₹325 करोड़ की राशि विद्यार्थियों के समग्र विकास और आधुनिक शिक्षण ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए जारी की जा चुकी है।

दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध 12 कॉलेजों को वेतन, अधोसंरचना और संचालन हेतु ₹108 करोड़ की सहायता प्रदान की गई है, ताकि उच्च शिक्षा संस्थान और अधिक सक्षम एवं सुसंगठित बन सकें। साथ ही, रखरखाव और स्वच्छता के लिए ₹24 करोड़ की अतिरिक्त स्वीकृति दी गई है, जिससे परिसर स्वच्छ, सुरक्षित और अध्ययन के लिए प्रेरक बने रहें।

सरकार का उद्देश्य है हर विद्यार्थी को उत्कृष्ट शिक्षा, हर शिक्षक को सम्मान, और हर संस्थान को सशक्त आधार देना। दिल्ली को शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा वैश्विक केंद्र बनाना, जो ज्ञान, कौशल और नवाचार की मिसाल बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *