March 6, 2026
Diwali SV (1)

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: जी हाँ दोस्तों युग राम राज का आ गया है बुराई पर सच्चाई की जीत का प्रतीक माने जाने वाला त्यौहार दशहरा के बाद हमारे भारत देश में दिवाली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है हर कोई इस दिन का बेसब्री से इंतजार करता है और अपने घर को, ऑफिस को दुल्हन की तरह सजाया जाता है क्योंकि आज रावण का वध करके भगवान श्री राम अयोध्या वापस आये थे इसलिए पूरे देश में खुशियां मनाई गयी थी तभी ये प्रथा चलती आ रही है।

आपको बता दें कि हर वर्ष की भांति आज भी सर्वोदय विद्यालय, एफयू ब्लॉक पीतमपुरा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बड़े ही धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राउंड इंचार्ज प्रतीक माथुर द्वारा करवाया गया और साथ ही राष्ट्रीय कोच सुमित माथुर ने भी इस कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Handball Association Delhi के Gen. Sec योगेश मेहता, विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतराष्ट्रीय कोच शिवाजी सिंधु एवं हैंडबॉल एसोसिएशन के सदस्य नरेंद्र भाटिया ने दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस मौके पर एमिटी विद्यालय से खेल अधिकारी संदीप यादव भी मौजूद रहे और मीडिया से रूबरू होकर सभी देशवासियों को दिवाली के शुभकामनायें दी।

बीसीआर न्यूज़ के लिए दिल्ली से अजय शास्त्री की रिपोर्ट।

Video: Sarvodaya Vidyalaya FU Block Pitampura के Sports Complex में धूमधाम से मनाई गई दिवाली | BCR NEWS

Leave a Reply