June 5, 2026

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)

BCR NEWS/Ahmedabad: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सरकार के नए मंत्रिमंडल में महिला मंत्रियों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार को महात्मा मंदिर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में तीन महिला विधायकों ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। इससे पहले 17 सदस्यीय मंत्रिमंडल में महिला मंत्री की संख्या केवल एक थी। अब कुल 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल में तीन महिला विधायकों को मंत्री बनाया गया है। यह संख्या भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में अब तक की सबसे ज्यादा है। 2021 में पहली बार सीएम बने भूपेंद्र पटेल के पहले मंत्रिमंडल में दो महिला मंत्री थीं। वहीं पिछले मंत्रिमंडल में एक और तीसरे मंत्रिमंडल में तीन महिलाएं मंत्री बनी हैं।

संख्या बढ़ी, कद घटा

नए मंत्रिमंडल में जिन तीन महिला विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। उनमें वडोदरा शहर सुरक्षित सीट से विधायक मनीषा वकील ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली है। जामनगर उत्तर से विधायक और क्रिकेटर रविंद्र जाडेजा की पत्नी रीवाबा जाडेजा ने राज्यमंत्री और अहमदाबाद की असारवा सुरक्षित सीट से विधायक दर्शना वाघेला ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। नए मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री की सूची में एक भी महिला नहीं है। इससे पहले के मंत्रिमंडल में इकलौती महिला मंत्री भानू बाबरिया महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री थीं।

विधानसभा में 14 महिला विधायक

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में 14 महिला विधायक हैं। ये सभी महिला विधायक भाजपा से हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में 28 प्रत्याशियों महिला में से 15 महिला प्रत्याशी चुनाव जीती थीं। भाजपा की 17 में से 14 महिला प्रत्याशी जीतकर विधायक बनीं। मौजूदा मंत्री चुनाव जीती थीं, लेकिन उन्हें नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई थी। कांग्रेस की 11 में से एक प्रत्याशी गेनीबेन जीती थीं। हालांकि लोकसभा चुनाव में 2024 में वे बनासकांठा सीट से सांसद का चुनाव जीत गईं। ऐसे में उन्होंने वाव सीट से इस्तीफा दे दिया। इस सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा के स्वरूपजी ठाकोर जीते थे।

Reporting: Gujarat Bureau Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *