June 5, 2026
SV FU Picc

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: शिक्षा विभाग के अधिकारीयों द्वारा जाँच में विलम्ब होने के कारण सर्वोदय विद्यालय, एफयू ब्लॉक, पीतमपुरा के प्रधानाचार्य डॉ. करमवीर सिंह सबूत मिटाने में जुटे हुए हैं। यह जानकारी हमने पीएमओ कार्यालय व श्रीमती रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार व शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार व शिक्षा मंत्रालय दिल्ली सरकार के साथ-साथ शिक्षा विभाग के सभी विभागों को दे दी गयी है।

आपको बता दें कि यह मामला सर्वोदय विद्यालय, एफयू ब्लॉक, पीतमपुरा, दिल्ली का है, जहाँ एसएमसी चुनाव में अनियमितताओं के कारण प्रधानाचार्य द्वारा फर्जी एसएमसी (SMC) का गठन किया गया है। इस फर्जी एसएमसी (SMC) चुनाव की खबर मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों को भेज दी गई है, लेकिन जाँच में विलम्ब होने के कारण प्रधानाचार्य सबूत मिटाने में जुटे हैं और अभिभावकों को स्कूल में बुलाकर उन्हें डरा-धमका रहे हैं और अभिभावक के न मानने पर छात्र का नाम काटने की धमकी भी दे रहे हैं। संबंधित विभाग से शिकायत होने के बाद प्रधानाचार्य डरे हुए हैं और ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि जो अभिभावक चुनाव के दिन वोट डालने नहीं आए थे प्रधानाचार्य ने उन अभिभावकों के फर्जी वोट डलवाकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को विजयी बना दिया था। अब प्रधानाचार्य को चुनाव सूची यानी अभिभावकों की सूची पर अभिभावकों के हस्ताक्षर चाहिए ताकि वह यह साबित कर सकें कि प्रधानाचार्य ने कोई फर्जी वोट नही डलवाया है और सभी अभिभावक स्वयं स्कूल में वोट डालने आए थे।

शिकायतकर्ताओं द्वारा पीएमओ कार्यालय व माननीया मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार और संबंधित शिक्षा विभाग से सादर अनुरोध है कि इस मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की कृपा करें ताकि इस भ्रष्टाचार पर तुरंत रोक लग सके और छात्रों का भविष्य संवर सके तथा देश को प्रगति की ओर अग्रसर किया जा सके।

शिकायतकर्ता इस संबंध में पहले भी मुख्यमंत्री कार्यालय और संबंधित विभाग को ईमेल और व्यक्तिगत मुलाकात के माध्यम से कई बार सूचित कर चुके हैं।

इस शिकायत पत्र की प्रतिलिपि संबंधित विभाग को भेजी गई है –
 प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत सरकार
 शिक्षामंत्री कार्यालय, भारत सरकार
 मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार (हमारे विधायक, शालीमार बाग)
 शिक्षामंत्री, दिल्ली सरकार
 शिक्षा निदेशक, दिल्ली
 क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक, पीतमपुरा, दिल्ली
 शिक्षा उपनिदेशक, पीतमपुरा, दिल्ली

शिकायतकर्ता,
अजय शास्त्री (अभिभावक एवं पत्रकार) 9310252692
दिलीप सिंह (अभिभावक) 9810285467
संतोष कुमार (अभिभावक) 9810636427

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *