March 6, 2026
MCD Notice on UP Block Home

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): पिछले दिनों बारिश के चलते दिल्ली वासियों को कई जगह जल भराव का सामना करना पड़ा, मगर सम्बंधित विभाग यानि एमसीडी, पीडब्लूडी व जल बोर्ड की मुस्तैदी के कारण दिल्लीवासी को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, क्योंकि सम्बंधित विभागों ने पानी के पंप लगाकर इस समस्या का तुरंत निवारण किया और पानी को चलते हुए नाले डाइवर्ट करके ज्यादा जलभराव नहीं होने दिया।

मगर एमसीडी, पीडब्लूडी व जल बोर्ड ने इस समस्या से हमेशा के लिए निजात दिलाने के लिए कमर कस ली है और नाले व सीवरों की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।

पीतमपुरा के ब्लॉक डब्लूपी सहित 6 ब्लॉकों में बहुत ज्यादा जलभराव होने कारण घरों में पानी घुस गया था और स्थानीय लोगों का लाखों का नुकसान हो गया था।

एमसीडी, पीडब्लूडी व जल बोर्ड द्वारा की गयी जांच में पता चला है कि यूपी ब्लॉक वासियों ने विधायक बन्दना कुमारी के कार्यकाल में सीवर लाइन को पूरी तरह से ब्लॉक करके उसके ऊपर मकान को आगे तक बढ़ा लिया था सीधे शब्दों में कहा जाये तो अतिक्रमण कर लिया था जिस कारण अब बारिश के दिनों में पीतमपुरा के सभी ब्लॉकों में जलभराव होने लगा है।

सभी ब्लॉकों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए एमसीडी, पीडब्लूडी व जल बोर्ड द्वारा यूपी ब्लॉक के उन सभी मकानों को नोटिस दे दिया गया है और नोटिस घरों के बहार भी चिपका दिए गए हैं, जो सीवर लाइन के ऊपर बने हुए हैं। एमसीडी, पीडब्लूडी व जल बोर्ड का मकान मालिकों से साफ़-साफ़ कहना है कि इस अतिक्रमण को या तो आप खुद हटा लीजिये, वार्ना हमें मजबूरन हटाना पड़ेगा।

अब देखना होगा कि यूपी ब्लॉक वासी खुद इस अतिक्रमण को हटाते हैं या एमसीडी, पीडब्लूडी, व जल बोर्ड का बुलडोजर इन पर दहाड़ेगा।
इस खबर पर आप अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Leave a Reply