June 5, 2026
Earthqueke

अजय शास्त्री, संपादक व प्रकाशक

बीसीआर न्यूज़, नई दिल्ली: (Delhi earthquake today) आज सुबह करीब 9:04 बजे दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों की तीव्रता भले ही ज्यादा नहीं थी, लेकिन लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और अब तक सबकुछ सामान्य है।

हरियाणा में एपिसेंटर

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.1 रही और इसका एपिसेंटर हरियाणा के झज्जर में था। जमीन से लगभग 10 किलोमीटर अंदर इसका केंद्र था।

फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने झटकों को “काफी लंबे वक्त तक महसूस होने वाला” बताया। किसी ने लिखा, “इतने लंबे समय बाद इतना लंबा भूकंप महसूस किया।” किसी और ने कहा, “सिर्फ 4.4 की तीव्रता थी, लेकिन लगा जैसे कई सेकेंड तक चलता रहा।”

प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोग सामान्य रूप से अपनी दिनचर्या में लौट रहे हैं। राहत की बात ये है कि किसी इमारत या इलाके से किसी नुकसान की खबर नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *