अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)
बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों के आज व्यवस्था देख कर कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाना पसंद नहीं करता क्योंकि दिल्ली के सरकारी स्कूलों का स्टैंडर्ड बहुत डाउन हो चुका है।
आज अभिभावकों की शिकायत बहुत ज्यादा हो चुकी है सभी का कहना है कि सरकारी स्कूलों में पढाई नहीं होती, सभी सरकारी अध्यापक लाखों का वेतन लेकर कोई पढ़ाई नहीं करवाते हैं।
इसलिए सभी अभिभावकों का मानना है कि सभी अध्यापकों व प्रधानाचार्य के तबादले बहुत जरुरी हैं क्योंकि सरकारी स्कूलों में अध्यापक 10-15 सालों से एक ही स्कूल में कार्यरत हैं जो स्कूल को अपना घर समझकर रह रहें हैं मगर बच्चों को नहीं पढ़ा रहे हैं और स्कूल को अपनी जागीर समझते हैं।
अगर दिल्ली के सरकारी स्कूलों को सुधारना है तो सभी अध्यापकों व प्रधानाचार्य के तबादले जरुरी है क्योंकि अध्यापकों व प्रधानाचार्य को तबादले का डर रहेगा तो वह अपनी जिम्मेदारी समझेंगे और पढाई पर ध्यान देंगे इसलिए एक बार सभी के तबादले जरुरी हैं।
दिल्ली सरकार से सादर अनुरोध है कि इस गंभीर विषय पर विचार विमर्श करके अमल में लाने का प्रयास करें ताकि बच्चों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो।
