June 5, 2026
Mukesh

अजय शास्त्री (प्रकाशक व संपादक)

बीसीआर न्यूज़, नई दिल्ली: जेडीएमआर फाउंडेशन द्वारा एक मुहीम चलाई जा रही है ताकि दिल्लीवासियों को स्वच्छ पानी मिल सके, इस अनोखी मुहीम के माध्यम से दिल्लीवासियों के जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए इस नई पहल शुरू की है जैसे स्कूलों और संस्थानों और सार्वजानिक स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित करना, हमारा लक्ष्य समस्त दिल्ली वासियों को पीने के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पानी उपलब्ध के साथ-साथ एक ऐसा वातावरण बनाना है जो उनके स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा दे, क्योंकि स्वच्छ पानी हर मनुष्य का मौलिक अधिकार है, जिसके लिए जेडीएमआर फाउंडेशन हर संभव प्रयास कर रही है।

फ़िलहाल जेडीएमआर फाउंडेशन ने वाईपी ब्लॉक पीतमपुरा में ये 6वीं प्याऊ लगाकर दिल्ली वासियों को एक और नई सौग़ात दी है, जेडीएमआर फाउंडेशन इससे पहले 5 जगहों पर इस तरह की प्याऊ लगा चुका है, जो इस प्रकार हैं – 2 प्याऊ MU ब्लॉक पीतमपुरा में, 1 प्याऊ प्राचीन हनुमान मंदिर, शालीमार बाग में, 2 प्याऊ सिंगलपुर में, जेडीएमआर फाउंडेशन के मुताबिक इसी तरह के प्याऊ समस्त दिल्ली में स्कूलों और संस्थानों और सार्वजानिक स्थानों पर लगाए जायेंगे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के पति श्री मनीष गुप्ता ने प्याऊ का उद्घाटन करके क्षेत्रवासियों को एक नई सौग़ात दी, श्री मनीष गुप्ता ने इस मौके पर क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि JDMR Foundation द्वारा यह कदम सामाजिक हित में बहुत सराहनीय है, इनके अलावा इस मौके पर क्षेत्र के निगम पार्षद अमित नागपाल व जेडीएमआर फाउंडेशन के संचालक मुकेश कुमार व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *