June 5, 2026
Emargency - BCR NEWS

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 1975 में आपातकाल लगाने के लिए कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इसका उद्देश्‍य देश की सुरक्षा नहीं बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सत्ता को बचाना था। नई दिल्ली में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शाह ने यह टिप्‍पणी की। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे इस बात को याद रखे की देश के लोकतंत्र के लिए लाखों लोगों ने अपने जीवन, करियर और परिवारों का बलिदान दिया था। श्री शाह ने कहा कि देश ने यह लड़ाई इसलिए जीती, क्योंकि लोग तानाशाही को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्‍होंने यह भी कहा कि उस समय देश के लोगों को केवल स्वतंत्र होने के विचार के कारण सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस पर एक पुस्‍तक लिखी है और इसका विमोचन कल किया जाएगा। श्री शाह ने यह भी कहा कि यह पुस्‍तक आपातकाल के दौरान और उसके बाद संघर्ष तथा विकास पर आधारित है। उन्‍होंने कांग्रेस का साथ देने वाले विभिन्‍न विपक्षी दलों की भी आलोचना की और कहा कि यह कांग्रेस पार्टी ही थी, जिसने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की अनदेखी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *