June 5, 2026
Kusum Lunia 2.11.2022

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के राष्ट्रीय अणुव्रत अधिवेशन में पुरस्कार एवं सम्मान समारोह के दौरान छापर , राजस्थान में *अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी ने अपने प्रवचन में फरमाया कि “अणुव्रत जीवन विज्ञान के पुरस्कार व सम्मान अणुव्रत सेवा में संलग्न व्यक्ति का मूल्यांकन होता है तथा दूसरों के लिए प्रेरणा भी होता है ।लेखन के क्षेत्र में प्रतिभा के द्वारा साहित्य सृजन से नैतिक मूल्यों के प्रसार की सम्भावनाएं बनती है। खूब गहराई में जाकर चिन्तन मंथन पूर्वक लिखना उत्तम सेवा कार्य है। *अणुव्रत नेतिकता प्रसार में योगदान ही मानवता की सेवा है।*”

अपनी लेखनी से अणुव्रत दर्शन के प्रसार में अनुकरणीय योगदान प्रदान करने हेतु डॉ कुसुम लुनिया (दिल्ली) को अणुव्रत लेखक पुरस्कार 2022 से नवाजा गया।*पुरस्कार के अंतर्गत इक्यावन हजार का चेक, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र अणुविभा के मुख्यन्यासी श्री तेजकरण सुराना,अध्यक्ष श्री अविनाश नाहर व निवर्तमान अध्यक्ष श्री संचय जैन ने प्रदान किया,जिसे डॉ.कुसुम ने डॉ.धनपत एवं पारिवारिकजन के साथ ग्रहण किया।

इसी दौरान 2022 का अणुव्रत पुरस्कार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को (मरणोपरान्त पुरस्कार प्राप्तकर्ता शेख सलीम पोत्र), * अणुव्रत गौरव 2021 श्री निर्मल रांका-कोयम्बटूर, अणुव्रत गौरव 2022 डॉ. बसन्ती लाल बाबेल -लावासरदारगढ, जीवन विज्ञान पुरस्कार 2021 श्रीमूलचन्द नाहर बेंगलुरू, 2022 श्रीमती माला कातरेला -चैन्नई को प्रदान किये गये*।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *