June 5, 2026
WJI

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: भारत की आजादी और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के लिए भारत माता के‌ लाखों सपूतों ने अपनी जान न्यौछावर कर दिए।

वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी की अगुवाई में आजादी की‌ 75 वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव में वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया ने विशेष रूप से बनवाए तिरंगा बैज और राष्ट्रीय ध्वज हरियाणा और हिमाचल भवन के मीडिया सेंटर और प्रेस क्लब व आईएनएस दिल्ली में मौजूद मीडियाकर्मियों को प्रदान किए गए।

इस अवसर पर हरियाणा भवन मीडिया सेंटर में मुख्य मंत्री, हरियाणा सरकार के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने आज़ादी के अमृत महोत्सव पर अपनी शुभकामनाएं दी।

डब्ल्यू जे आई के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी ने कहा कि तिरंगे की आन, बान, शान बनी रहे, तिरंगा की रक्षा और सम्मान की सभी मीडिया कर्मियों ने शपथ ली। जब भी राष्ट्र का मामला आता है, तो हमारी ट्रेड यूनियन , कहीं भी पीछे नहीं होती है। तिरंगा बैज और राष्ट्रीय ध्वज वितरण अभियान में वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार तोगा और संजय उपाध्याय, राष्ट्रीय प्रचार सचिव-उदय कुमार मन्ना , आदर्श तोलासिधरन, संस्थापक केरल यूनिट डब्ल्यू जे आई दिल्ली यूनिट के सलाहकार देवेन्द्र सिंह पंवार, उपाध्यक्ष अशोक धवन,सचिव स्वतंत्र सिंह भुल्लर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र धवन, सदस्य गण जाॅन मैसी ,लक्ष्मण कुमार इंदौरिया,जितेन्द्र चतुर्वेदी आदि इस तिरंगा अभियान में शामिल रहे।

संपादक व प्रकाशक,
अजय शास्त्री
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर व बीसीआर न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *