June 5, 2026
Singer Manmeet

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश, भूस्खलन और जलजमाव के बीच एक और बुरी खबर आई है। जाने-माने पंजाबी सिंगर मनमीन सिंह की लाश कांगड़ा जिले में स्थित करेरी लेक इलाके से मिली है। मनमीत सिंह की लाश मिलने की पुष्टि पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने की है। मनमीत सिंह का ग्रुप San Brothers के नाम से मशहूर था। बताया जा रहा है कि मनमीत सिंह अमृतसर से धर्मशाला घूमने के लिए आये हुए थे। उनके साथ उनके भाई और चार अन्य दोस्त भी यहां आए हुए थे। मनमीत सिंह पंजाब के एक चर्चित सूफी गायक थे। सैन ब्रदर्स ने भारत के अलावा विदेश में भी अपनी गायकी से लोगों का दिल जीता था। लेकिन हिमाचल प्रदेश में आई आसमानी आपदा ने सैन ब्रदर्स की जोड़ी तो तोड़ दिया। बीते बुधवार को धर्मशाला इलाके में बादल फटने की घटना के बाद से मनमीत सिंह लापता थे। जिसके बाद मंगलवार की देर शाम उनकी लाश करेरी गांव से मिली है। मनमीत सिंह और उनके भाई कर्णपाल उर्फ केपी और उनके चार अन्य दोस्त शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे। रविवार को सभी यहां के करेरी लेक गए थे। रात को भारी बारिश की वजह वो सभी वहीं रुक गये थे। सोमवार को जब यह सभी लोग वापस हो रहे थे तब अचानक एक गड्डे को पार करने के दौरान मनमीत सिंह पानी के तेज बहाव में बह गये थे। काफी कोशिशों के बावजूद भी जब मनमीत सिंह के मोबाइल पर बात नहीं हो सकी तब उनके भाई और दोस्तों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की। कांगड़ा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने बताया कि ‘अमृतसर के रहने वाले मनमीत सिंह के बारे में जानकारी मिली थी कि वो करेरी लेक के पास से लापता हो गये थे। राहत टीम मनमीत सिंह को ढूंढने का काफी प्रयास कर रही थी। देर शाम राहत टीम को मनमीत सिंह की लाश मिली। मनमीत सिंह के शव को धर्मशाला लाया गया है।’

अजय शस्त्री
(संपादक व प्रकाशक)
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर (समाचार पत्र) व बीसीआर न्यूज़ (वेब न्यूज़ चैनल व न्यूज़ पोर्टल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *