June 5, 2026
Chandra Sen

अजय शास्त्री
संपादक, बीसीआर न्यूज़, दिल्ली।

नई दिल्ली: कुल्लू के पूर्व विधायक चंद्र सेन ठाकुर की कोरोना के चलते मौत हो गई है। मंगलवार की शाम को उन्होंने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार वह 3 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके चलते उन्हें होम आइसोलेट किया गया था। 6 जुलाई, 1942 को हरिपुर के दशाल गांव में जन्मे चंद्र सेन का राजनीतिक सफर कॉलेज से शुरू हुआ। वह मंडी कॉलेज में एबीवीपी के संस्थापक अध्यक्ष रहे। इसके बाद वह भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे। वह वर्ष 1998 में विधायक बने थे तथा 5 बार गांव के प्रधान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *