June 5, 2026
vijaypath

बीसीआर न्यूज़ (रामचन्द्र यादव/मुंबई): सेंसर बोर्ड द्वारा  यू/ए सर्टिफिकेट प्राप्त *एस एस फिल्म फैक्टरी* की दूसरी प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म – *विजयपथ – एगो जंग* बिहार में अपार सफलता हासिल करने के बाद मुंबई और गुजरात में भी सुपर हिट रही है.  इस फिल्म की  निर्मात्री – शाहजहान शेख द्वारा निर्मित यह फिल्म पूरी तरह से ऐक्शन धमाका के साथ पूरी तरह से मनोरंजक है, जिसे दर्शकों ने भारी भीड़ के साथ  खूब पसंद किया है.  बिहार में  यह फिल्म विजय पथ – एगो जंग  १४ जनवरी मकर संक्रांति के शुभ पर्व पर प्रदर्शित की गई थी  और अभी भी कई सिनेमाघरों में  फिल्म का प्रदर्शन जारी है. इस फिल्म से जाने माने  मॉडल  आदित्य मोहन ने भोजपुरी सिने जगत में बतौर हीरो पदार्पण किये हैं.  इनका ईमानदार पुलिस इंश्पेक्टर के रूप में एक्शन हीरो की छवि सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आ रहा है. इसके अलावा शीघ्र ही आदित्य मोहन कई भोजपुरी फिल्मों में बतौर हीरो अलग अलग किरदार में एक्शन और रोमांस करते हुए नज़र आने वाले हैं.

इस फिल्म के निर्देशक – संजीव बोहरपी, लेखक – लाल यादव, गीतकार – प्यारेलाल यादव, संतोष पुरी, श्याम देहाती, संगीतकार – श्याम देहाती, संगीत संयोजक – शिशिर पाण्डेय, नृत्य निर्देशक – कानू मुखर्जी, संजय कोर्वे, एंथोनी व केदार सुब्बा, छायांकन – नीटू इकबाल सिंह, मारधाड़ निर्देशक – दिलीप यादव, संकलन – जीतेन्द्र सिंह जीतू, कला निर्देशक – अवधेश राय हैं। मुख्य कलाकार – विजय वर्मा, आदित्य मोहन, अर्चना सिंह, आनन्द मोहन, धर्मेन्द्र सिंह, तेज यादव, किरण यादव, सोना शाह, त्रिपुरारी यादव, विकास शुक्ला, विनोद मिश्रा, जसवंत कुमार और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं। मेहमान भूमिका में मनोज टाईगर और अमरीश सिंह नज़र अायेंगे। आइटम गीत पर नृत्य किया है सीमा सिंह, प्रिया शर्मा तथा सरगम भाटिया ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *