June 13, 2026
Kangna

विनुविनीत त्यागी
बीसीआर न्यूज़

  1. बड़ा खुलासा: अभिनेता सुशांत सिंह सुसाईड केस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा है कि अगर NCB बॉलीवुड में जांच करता है, तो कई A लिस्ट के बड़े एक्टर जेल में होंगे. ब्लडटेस्ट सभी के राज खोल देगा
  2. अगर कंगना रनौत पहले ही दिन से बोल नही रही होती तो ना सुशान्त सिंह राजपूत का मामला इतना आगे नहीं बढ़ता, ना ही अपराधी बाहर आते, ना माफिया का भंडा फोड़ होता और ना ही नशा बेचने वाली ताई का असली चेहरा सामने आता !!

बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच का आज 7वा दिन है। रोज इस केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत सिंह केस में रिया का ड्रग्सA कनेक्शन भी सामने आया है और अब बड़े पैमाने पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इसकी जांच करेगा।
जिसमें अब सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच की जा रही है। रिया के साथ जिस गौरव आर्य का नाम व्हाट्सएप चैट करने को लेकर खुलासा हुआ था, वह अभी गोवा में है। साथ ही एक और व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है जो कि बांद्रा का रहने वाला है।
इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा है कि अगर NCB बॉलीवुड में जांच करता है, तो कई A लिस्ट एक्टर जेल में होंगे. ब्लड टेस्ट सभी के राज खोल देगा. उम्मीद है कि प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत इसकी भी सफाई करेंगे।
इससे पहले अब इस मामले में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन के आरोप पर सीबीआई से एक मांग करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है, “ये एक अपराध है, सीबीआई को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”
आपको अवगत करा दें, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में रिया के व्हाट्सऐप चैट में ड्रग्स को लेकर बातचीत का खुलासा हुआ है। सीबीआई की टीम ईडी के साथ मिलकर रिया के फोन का डेटा विश्लेषण कर सकती है। इस चैट्स में रिया चक्रवर्ती ने कई लोगों से बात की है। बताया जा रहा है कि, ये रीट्रीव चैट्स हैं, जिन्‍हें रिया ने पहले डिलीट कर दिया था। पहली चैट रिया और गौरव आर्या के बीच की है। बता दें कि गौरव वही शख्‍स हैं, जिन्‍हें आरोपी ड्रग डीलर बताया जा रहा है। इस चैट में लिखा है, “अगर हम हार्ड ड्रग्‍स की बात करें तो मैंने ज्‍यादा ड्रग्‍स का इस्‍तेमाल नहीं किया है।” इस मेसेज को रिया ने 8 मार्च 2017 को गौरव को भेजा था।


दूसरी चैट में भी रिया ने गौरव से बात की है। इसमें रिया ने गौरव से पूछा है, “तुम्‍हारे पास MD है?” यहां MD का मतलब ड्रग Methylene dioxy methamphetamine से है जिसे काफी स्‍ट्रॉन्‍ग माना जाता है।
तीसरी चैट रिया और जया साहा के बीच की है। यह चैट 25 नवंबर 2019 की है। इसमें रिया से जया कहती हैं, “मैंने उससे श्रुति से को-ऑर्डिनेट करने के लिए कहा है।” चौथी चैट में रिया कहती हैं, बहुत धन्यवाद।” इसके जवाब में जया कहती हैं, “नो प्रॉब्‍लम ब्रो, उम्‍मीद है कि, यह मददगार साबित होगा।”
पांचवी चैट भी 25 नवंबर 2019 की है। इस चैट में रिया चक्रवर्ती से जया कहती हैं, “चाय, कॉफी या पानी में 4 बूंदें डालो और उसे पीने दो। असर देखने के लिए 30 से 40 मिनट रुको।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *