June 13, 2026
Jai Pratap Singh

UP के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी कोरोना की चपेट में, खुद को किया होम क्वारंटाइन

बीसीआर न्यूज़ (अजय शास्त्री/लखनऊ): प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और फिलहाल वह अपने आवास पर हैं। मंत्री ने शुक्रवार यानि बीते कल की शाम को संक्रमण होने की पुष्टि हुई और रिपोर्ट आ गयी है। उन्होंने कहा कि इस समय वह लखनऊ में ही हैं। यह पूछने पर कि क्या उनके परिवार के किसी अन्य सदस्य का भी कोविड- 19 का परीक्षण हुआ है तो जय प्रताप सिंह (66) ने कहा, परिवार वालों की आज शाम जांच हुई है और संभवत: उनकी रिपोर्ट कल आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *