June 13, 2026
a3cc16ff-6e45-452b-be29-119da4510dfc

*उत्तर प्रदेश: रहस्यमयी तरीके से 50 वर्षिय युवक की हुई मौत, तीन दिन से सड़ रही थी युवक की बन्द कमरे में लाश, पुलिस के पहुंचने के बाद क्षेत्र में मची सनसनी.*

*मुजफ्फरनगर में तीन दिन से ससुराल में सड रही थी युवक की लाश, पहुंची पुलिस तो मचा हडकंप*

*19 जुलाई 2020*
*विनुविनीत त्यागी*
*( बी. सी. आर. न्यूज )*

*मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश।*
बता दें कि, मुजफ्फरनगर के शहर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला रैदास पुरी में अपनी ससुराल आए एक युवक की लाश कमरे में पडी मिलने से सनसनी फैल गईं। युवक की लाश पिछले तीन दिन से कमरे में पडी सड रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला रैदास पुरी में आज सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश अपनी ही ससुराल में कमरे में पड़ी मिलने से सनसनी फैल गई।

मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना क्षेत्र के भाजपा नेता राजकुमार सिद्धार्थ को दी जिन्होंने थाना सिविल लाइन पुलिस को मामले से अवगत कराया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतक की पहचान लीलू पुत्र मेहनती निवासी गांव मवी खुर्द थाना बालैनी जिला बागपत के रूप में हुई। क्षेत्रवासियों के अनुसार लीलू कुछ दिन पूर्व ही रैदासपुरी में अपनी ससुराल आया था। उसकी ससुराल के सभी लोग भट्टे पर मजदूरी के लिए गए हुए हैं। 2 दिन पूर्व लीलू ने अपने परिजनों से बात की थी, उसके बाद उसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। आज सुबह पड़ौस का एक युवक किसी काम से हथोड़ा लेने कमरे पर पहुंचा तो वहां उसे वहां लीलू की लाश पड़ी मिली। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *