June 14, 2026
IMG-20200713-WA0023

*22 साल पुरानी रंजिश का नतीजा निकला कानपुर हत्याकांड: शहीद सीओ और हिस्ट्रीशीटर कुख्यात विकास दुबे के बीच थी 22 साल पुरानी रंजिश.*

*13 जुलाई 2020*
*अनूप शुक्ला-लखनऊ*
*विनुविनीत त्यागी*
*(ब्यूरोचीफ, बी.सी.आर.न्यूज़)*

*लखनऊ,कानपुर: उत्तर प्रदेश।*
बता दें कि, शहीद सीओ और हिस्ट्रीशीटर विकास के बीच 22 साल से रंजिश चली आ रही थी। सीओ देवेन्द्र जब सिपाही पद पर कार्यरत थे और कल्याणपुर थाने में तैनात थे‚ तब उन्होंने विकास पर और विकास ने उन पर गोली चलायी थी‚ लेकिन फायर मिस हो गया था। सीओ देवेन्द्र के प्रयास से ही उस समय विकास गिरफ्तार हुआ था‚ तब से दोनों एक–दूसरे से खुन्नस रखते थे और 22 साल बाद जब दोनों का सामना हुआ तो विकास ने अपना बदला चुका लिया.

ये पूरी कहानी साल 1998 की है जब विकास दूबे बिकरू गांव का प्रधान था। उस समय विकास का तत्कालीन कल्याणपुर थाने में तैनात दरोगा हरिमोहन यादव से कल्याणपुर थाने में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दरोगा और विकास के बीच मारपीट हो गयी। उस समय शहीद सीओ देवेन्द्र मिश्रा कल्याणपुर थाने में सिपाही पद पर कार्यरत थे।

देवेन्द्र मिश्रा ने जब विकास दुबे और इंस्पेक्टर के बीच मारपीट होती देखी तो उन्होंने विकास पर फायर कर दिया‚ लेकिन वह मिस हो गया। बदले में विकास ने भी देवेन्द्र मिश्रा पर फायर किया‚ लेकिन वह भी मिस हो गया। इसके बाद मजबूत कदकाठी के देवेन्द्र मिश्रा ने विकास को दबोच लिया और जमकर पीटने के बाद हवालात में डाल दिया।

देवेन्द्र मिश्रा के प्रयास से ही उस समय विकास गिरफ्तार हुआ था और पुलिस ने उसके पास से एक बंदूक और 30 पुडिया स्मैक की बरामदगी दिखाकर उसे जेल भेजा था। इसके बाद से विकास दूबे ने देवेन्द्र मिश्रा से रंजिश मान ली थी‚ हालांकि उनके पुलिस विभाग से सम्बंधित होने के कारण विकास ने उन पर सीधा हाथ नहीं ड़ाला।

इस घटना के 22 साल बाद देवेंद्र मिश्रा सीओ बिल्हौर बने और एक बार फिर 2 जुलाई की रात सीओ और विकास आमने–सामने आ गये। इस बार विकास और उसके साथी पूरी तैयारी से थे और विकास ने साथियों के साथ अपनी 22 साल पुरानी रंजिश का बदला सीओ देवेन्द्र मिश्रा की हत्या के साथ 7 पुलिसकर्मियों को शहीद करके ले लिया।।

BCR Automatic Touch Free Hand Sanitizer Dispenser

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *