June 14, 2026
IMG-20200712-WA0007

*अब बॉलीवुड में भी कोरोना ने लगाई सेंध: अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन भी मिले कोरोना संक्रामित, जया बच्चन व ऐश्वर्या की रिपोर्ट आई निगेटिव.*

*आज ही आई थी अमिताभ बच्चन को KBC-12 से हटने की खबर: महाराष्ट्रा सरकार के नियमानुसार कोरोना त्रास्दी के मद्देनजर 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगो को कम करने पर हैं प्रितिबन्ध.*

*12 जुलाई 2020*
*चांदनी पाठक-महाराष्ट्रा*
*विनुविनीत त्यागी*
*(ब्यूरोचीफ, बी.सी.आर.न्यूज़)*

*महाराष्ट्रा: मुम्बई।*
अमिताभ बच्चन पाए गए कोरोना संक्रमित, कोरोना महामारी ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार को भी चपेट में ले लिया है। अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि सुकून वाली बात यह रही कि जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं अभिनेत्री रेखा पर भी महामारी का संकट मंडरा रहा है। उनका बंगला सील कर दिया गया है। सबसे पहले खबर आई कि महानायक अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके कुछ ही मिनट बाद खुद अमिताभ ने इसकी पुष्टि कर दी। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, मेरी CoviD-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों की जांच कर ली गई है। परिणाम का इंतजार है। जो लोग पिछले 10 दिनों में मेरे साथ निकटता से जुड़े हैं, उन सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया खुद की जांच करवा लें।

वहीं रेखा (Rekha) के बंगले तक महामारी पहुंच गई है। रेखा के मुंबई स्थित बंगले को बीएमसी ने सील कर कर दिया है। रेखा के बंगले का गार्ड कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमिताभ बच्चन में कोरोना के बहुत कम लक्षण पाए गए हैं।

जैसे ही यह खबर सामने आई, फैन्स उनके लिए प्रार्थना करने लगे। सोशल मीडिया पर जबरदस्त कमेंट्स किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अमिताभ बच्चन अभी कौन बनेगा करोड़पति (KBC-12) की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले अक्टूबर 2019 में भी उन्हें तीन दिन के लिए नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। तब उन्हें लिवर में समस्या थी। हालांकि कुछ ने इसे रुटिन चेकअप बताया था।

*आज ही आई थी KBC-12 से हटने की खबर*

अमिताभ बच्चन को लेकर आज ही खबर आई थी कि वे कौन बनेगा करोड़पति से हट सकते हैं। इसके पीछे महाराष्ट्र सरकार का वह नियम बताया गया, जिसमें कोरोना वायरस के कारण 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को काम करने की अनुमति नहीं दी है। सरकार के नियम के अनुसार, 65 साल से अधिक के आर्टिस्ट शूटिंग नहीं कर पाएंगे। इसके बाद केबीसी के निर्माताओं की चिंता बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि अमिताभ की जगह किसी नए होस्ट को लिया जा सकता है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *