June 14, 2026
IMG-20191113-WA0007

आईसीयू में लता मंगेशकर, हालत नाजुक, सेलेब्स ने मांगी दुआए

बीसीआर – स्वर कोकिला लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। लता की हालत स्थिर लेकिन गंभीर बनी हुई है। लता दीदी की सलामती और जल्द सेहतमंद होने की दुआएं लगातार मांगी जा रही हैं। सोशल मीडिया में भी सेलेब्रिटीज़ और फैंस दुआएं मांग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लता मंगेश्कर फेफड़ों के गंभीर इंफेक्‍शन से जूझ रही हैं।

इंटरनल मेडिसिन फिजिशन, डॉक्‍टर प्रतित समदानी ने टीओआई से बातचीत में बताया है, ‘उन्‍हें निमोनिया हुआ है। साथ ही लता का बायां वेट्रिकुलर भी फेल हो गया है। उनकी हालत अभी भी लगातार गंभीर ही बनी हुई है। हालांकि पिछले कुछ समय में थोड़ा सुधार आया है। बायां वेट्रिकुलर ही हृदय को सबसे ज्‍यादा ऑक्‍सीजन देता है। शरीर के सामान्‍य और स्वस्थ तरीके से काम करने के लिए इसका ठीक होना बहुत जरूरी है।

रविवार रात 2 बजे सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। तब से उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। शबाना आजमी ने लता के जल्‍द सेहतमंद होने की दुआ की है। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा, ‘आदाब और हजारों दुआएं कि आप फौरन अच्‍छी होकर घर वापस आ जाएं। वहीं इससे पहले हेमा मालिनी ने ट्वीट कर दुआ मांगी थी। हेमा ने लिखा, भगवान उन्हें ताकत दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *