June 14, 2026
FB_IMG_1568898904419

नहीं रहे हॉरर फिल्मों के बादशाह श्याम रामसे

बीसीआर (मुंबई) रामसे ब्रदर्स बैनर के अभिन्न अंग फिल्ममेकर श्याम रामसे का 67 साल की उम्र में निधन हो गया. श्याम ने आज सुबह मुंबई में आखिरी सांस ली. उनके भतीजे अमित रामसे के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक श्याम रामसे निमोनिया की वजह से काफी दिनों सेबीमार चल रहे थे.
श्याम रामसे हिंदी फिल्मों के जाने माने मेकर थे जिन्होंने बॉलीवुड को कई हॉरर फिल्में दी हैं. 1970 के दशक में रामसे ब्रदर्स अपने हॉरर जॉनर की कम बजट की फिल्मों के लिए जाने जाते थे जो हॉरर और इरॉटिक की यूनीक मिक्स फिल्में हुआ करती थीं. श्याम सात भाई-बहनों में से एक थे. उनकी सभी हॉरर फिल्में काफी हिट हुई हैं जो आज तक भी पसंद की जाती हैं.
श्याम रामसे ‘अंधेरा’, ‘पुराना मंदिर’, ‘पुरानी हवेली’, ‘कोई है’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. श्याम ने अपने भाई तुलसी रामसे के साथ मिलकर टीवी पर हॉरर सीरीज़ चलाई थी. पिछले साल दिसम्बर में तुलसी रामसे का भी निधन हो गया था. कम समय के अंतराल में दो भाइयों का निधन होगया जो हॉरर फिल्मों के लिए काफी विख्यात थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *