June 14, 2026
Rishi Kapoor01

बीसीआर (मुंबई ब्यूरो): ऋषि कपूर पिछले कई दिनों से अमेरिका में है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारे उन्हें देखने गए और उनका हालचाल पूछा। नीतू कपूर अपने पति ऋषि कपूर से जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर लगातार दे रही हैं। नीतू कपूर ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिससे लग रहा है कि ऋषि कपूर जल्द भारत लौट सकते हैं।

Rishi Kapoor01
जी हां, ऋषि कपूर के फैंस के लिए अच्छी खबर है। पिछले साल सितंबर से अमेरिका में इलाज करवा रहे ऋषि कपूर जल्द भारत वापिस आ सकते हैं। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी नीतू कपूर ने दी है। दअरसल नीतू ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें एक तस्वीर है जिसमें ऋषि कपूर संग उनकी बहन रीमा जैन को भी देखा सकता है। चूंकि रीमा जैन अपने भाई को देखने अमेरिका पहुंची थी और अब वे भारत लौट रही हैं। इस पोस्ट में नीतू कपूर लिखती हैं कि, रीमा जैन हम सब आपको मिस करेंगे। हम भी जल्द इसी फ्लाइट से बापिस लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *