June 14, 2026
Mausami

बीसीआर न्यूज़ (अजय शास्त्री/मुंबई): बॉलीवुड एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी और उनके पति जयंत मुखर्जी की बेटी पायल लंबे समय से बीमार हैं. कपल ने दामाद पर बेटी की सही से देखभाल ना करने का आरोप लगाया है. मौसमी-जयंत ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है. वे चाहते हैं उन्हें बेटी की देखभाल करने की इजाजत दी जाए.

Mausami

मौसमी की बेटी पायल जुवेनाइल डायबिटीज की शिकार हैं. 2010 में पायल की बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से शादी हुई थी. जयंत मुखर्जी, पायल और डिकी तीनों एक कंपनी में डायरेक्टर थे. लेकिन 2016 में उनके बीच विवाद हुआ और उनके आपसी रिश्तों में मतभेद पैदा हुए.
2017 से पायल लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रही हैं. उनकी हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है. वे लंबे समय से बेहोशी की हालत में हैं. कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि ”28 अप्रैल 2018 में पायल को अस्पताल से घर लाया गया. डिकी ने देखभाल के लिए नर्सें रखीं. डॉक्टर ने फिजियोथेरेपी और डाइट का खास ख्याल रखने को कहा था. लेकिन इसे फॉलो नहीं किया गया.”
”डिकी ने ना ही फिजियोथेरेपी कराई ना ही पायल की डाइट में बदलाव किया. स्टाफ की पेमेंट भी बंद कर दी है. नर्सें चली गई हैं. हमें पायल की मेडिकल रिपोर्ट दिखाने से दामाद ने मना कर दिया है. हमें बेटी की हेल्थ से जुड़ी किसी अपडेट की जानकारी नहीं है. डिकी हमें पायल से मिलने भी नहीं देता.”
मौसमी और जयंत अपनी बेटी को लेकर फिक्रमंद हैं. उनके वकील का कहना है कि डिकी बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहे हैं. उन्होंने 20 नवंबर को खार पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें पायल की जिंदगी को बचाने के लिए तुंरत एक्शन लेने की अपील की गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *