June 14, 2026
Poster Launched YKT

बीसीआर न्यूज़ (रचना शर्मा/नई दिल्ली: आज दिल्ली में पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में शार्ट फिल्म “ये कैसा तलाक़” का पोस्टर लांच किया गया, इस शार्ट फिल्म के पोस्टर को लॉच करने के लिए बॉलीवुड कलाकार, समाजसेवक, पत्रकार, जज, आर जे आदि क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों के साथ साथ फिल्म निर्माता/निर्देशक अजय शास्त्री व सह निर्माता दीपक वालिया व फिल्म के कलाकार भूपेंद्र पंवार, हीना खान, गुलशन सांगवान आदि मौजूद रहे.

पोस्टर लॉन्चिंग के मौके पर कार्यक्रम में बॉलीवुड से अभिनेता भूपिंदर सिंह भुप्पी, अभिनेता अरमान ताहिल, अभिनेत्री हीना खान, अभिनेत्री गुलशन सांगवान, अभिनेत्री गुनीता शर्मा, भवानी महाराज जी, अजय पांडेय, भारत कश्यप, अभिनेता राज शर्मा, आरजे रेखा, नवीन अंतिल, अर्जुन देवकर, अजित सिंह, पत्रकार शिवानी जलोटा और समाजसेवक व इरफ़ान आदिल शाह (अध्यक्ष – हिन्दू मुस्लिम एकता मंच), रियाजुद्दीन सैफी (अल्पसंख्यक राष्ट्रिय अध्यक्ष – हिन्दू मुस्लिम एकता मंच), हाजी निसार मालिक, अमित रस्तोगी, टीसी चौहान के साथ मोदी आर्मी के राष्ट्रिय अध्यक्ष राजीव आहूजा आदि कार्यक्रम की शान बने।
यह फिल्म एक सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है जो समाज को एक सन्देश देती है इस फिल्म को बहुत ख़ूबसूरती से फिल्माया गया है उम्मीद है ये फिल्म समाज में एक नया सन्देश देकर जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *