June 15, 2026
Burning bus-bihar-nalanda

बीसीआर न्यूज़ (नालंदा): बिहार के नालंदा जिले में एक चलती बस में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकी गंभीर रूप से घायल है। हालांकि, आधिकारिक रूप से मरने वालों की संख्या आठ बताई गई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

बताया जाता है कि बाबा रथ नाम की यह बस पटना से शेखपुरा जा रही थी। नालंदा के हरनौत थाना के पास बस में अचानक आग लग गयी। घटना का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं हो सका है। बस में करीब 65 लोग सवार थे।
प्रशासन ने आठ लोगों के जिंदा जलने की पुष्टि की है। लेकिन मृतकों की संख्या 12 से भी अधिक है। करीब दर्जन भर झुलसे लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। सरकार ने मरने वालों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद सड़क जाम कर दिया है। लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां काफी देर से पहुंचीं।
आग बस के बोनट के पास लगी। बस से निकलने का एक मात्र आगे से एक ही दरवाजा था। कोई इमरजेंसी द्वार नहीं था। खिड़कियों में लोह के राड लगे होने के चलते भी लोग समय रहते बस से नहीं निकल पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *