June 15, 2026
Fauji Janta Party

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए एक और राजनैतिक पार्टी ने कल एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 272 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया। इस मौके पर फौजी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम मेहर मलिक ने कहा कि मौजूदा राजनैतिक पार्टियों से हमें देश को बचाना होगा और इसके लिए हम सब को अपने-पराये, जाति-धर्म, रिश्ते-नाते तथा निजी स्वार्थ से ऊपर उठ कर, समाज-हित या राष्ट्र-हित के लिए वोट करना होगा।

उन्होंने दिल्ली के समाजसेवियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में आगे आकर फौजी जनता पार्टी के साथ मिलकर चलने की अपील करते हुए कहा कि जो लोग दिल्ली की दुर्दशा को सचमुच बदलना चाहते हैं वो आगे आएं और हमारी पार्टी के बैनर के तले लोकतंत्र को बचाने के लिए चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि आगे आकर इस व्यवस्था को बदलने के लिए एक नया विकल्प जनता के सामने रखना होगा।

हमें आपस में विभिन्न मुद्दों पर लड़ाकर शोषण करने वाले राजनैतिक दलों को दिल्ली से उखाड़ फेंकना होगा। नगर निगम चुनाव दिल्ली के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। जनता इस बार ना तो फ्री के चक्कर में आने वाली है और ना ही पेरिस बनाने का वादा करने वालों के झांसे में पड़ेगी पब्लिक। उन्होंने कहा कि पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कमर कस चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *