June 15, 2026
akhilesh-2

बीसीआर न्यूज़ (उत्तर प्रदेश): यूपी में ऐन चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी बिखर चुकी है। अपने उत्सर्जन के ठीक बाद अखिलेश ने कहा कि असली पार्टी उनकी है नेताजी को आसपास के लोगों ने उन्हें गुमराह किया है। वही राम गोपाल यादव ने उत्सर्जन को असंवैधानिक करार दिया।

इससे पहले मुलायम सिंह ने अखिलेश और राम गोपाल को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया। मुलायम सिंह ने कहा कि राम गोपाल अखिलेश यादव का भविष्य बर्बाद कर रहे और अखिलेश यह समझ नहीं पा रहे हैं।

बीसीआर न्यूज़ से बातचीत करते हुए अखिलेश ने कहा कि वह अपने काम के दम पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आसपास के लोग नेताजी को गुमराह कर रहे हैं वास्तविक समाजवादी पार्टी उनकी है। रामगोपाल यादव ने भी अपने और अखिलेश के उत्सर्जन को असंवैधानिक करार बताया है।

उन्होंने कहा कि नोटिस देने के आधे घंटे के भीतर दिनों को पार्टी से निकाल दिया गया, जवाब का भी इंतजार नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *