June 15, 2026
sp

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने सीएम अखिलेश यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। जिसके बाद लखनऊ की सड़कों पर बवाल की सूचनाएँ हैं। अखिलेश समर्थक सड़कों पर बवाल मचा रहे हैं। मुलायम सिंह ने ये कहते हुए कि रामगोपाल यादव को बैठक बुलाने का हक नहीं उन्हें भी पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। सपा सुप्रीमो के इस फैसले के बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है. राजनीतिक गलियारों में हलचल है. जानें इस फैसले पर बाकी राजनीतिक पार्टियों ने क्या कहा।

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा- इस फैसले को विनाश काले विपरीत बुद्धि कहा जा सकता है. जिस नेता के पांच साल के शासन पर दोबारा सत्ता में वापस आने का दम भर रहे हैं, उसके खिलाफ ही कार्रवाई कर रहे हैं. इससे साफ है कि सब कुछ उम्मीद छोड़ चुके हैं. किस आधार पर वोट मांगेंगे. परिवार के मुखिया का काम होता है सबको साथ लेकर चलना चाहिए. हालांकि ये उनका पारिवारिक मामला है. कांग्रेस अखिलेश को समर्थन देगी या नहीं ये प्रदेश ईकाई तय करेगी।

मौके का फायदा उठाते हुए बीजेपी ने सीधे अखिलेश यादव पर राजनीतिक चोट की पार्टी ने कहा कि यूपी के लोगों ने पहले ही अखिलेश यादव को खारिज कर दिया था. जो वायदे और घोषणा उन्होंने की थी उसे पूरा करने में असफल रहे. 2012 में मायवती को लेकर लोगों में आक्रोश था लेकिन अखिलेश सत्ता में आ कर हर मोर्चे पर विफल रहे. यूपी जाति की राजनीति से बाहर निकलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *