June 15, 2026
va

बीसीआर न्यूज़ (मुम्बई): शुद्ध देसी रोमांस की एक्ट्रेस वाणी कपूर को सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट अपनी पहली फिल्म में ज्यादा पॉपुलैरिटी नहीं मिली। इस फिल्म में उनके साथ परिणिती चोपड़ा भी थी। इसके बाद वाणी तीन सालों तक फिल्म के इंतजार में बैठी रहीं और आखिरकार उन्हें बेफिक्रे मिली। जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। टीजर, ट्रेलर और गानों में दिख रही वाणी पहले की एक्ट्रेस से एकदम अलग नजर आ रही हैं। इसी वजह से उनके लुक्स को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। 28 साल की एक्ट्रेस के बारे में कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने चिन और लिप सर्जरी करवाई है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि खूबसूरत वाणी अब हैंडसम वाना में बदल गई हैं।

रिपोर्ट्स में कहा गया कि वाणी ने लिप और चिन सर्जरी के साथ ही स्पेशल स्किन ट्रीटमेंट का भी सहारा लिया है। जिसकी वजह से वो अब काफी बदली हुई लग रही हैं। हाल ही में बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट और मॉडल डिंयाड्रा सोरस ने एक्ट्रेस के बदले लुक्स पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने इसके बारे में कई ट्विट किए। जिसमें उन्होंने लिखा- हे भगवान अभी वाणी की पहले और अब की फोटोज देखीं। मैं काफी आश्चर्यचकित हूं। आखिर क्यों अपने प्राकृतिक चेहरे के साथ छेड़छाड़ की जाती है। इसके बाद उन्होंने लिखा मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वाणी ने सर्जरी करवाई है या नहीं। लेकिन जिस तरह उनका चेहरा अब दिखता है वो काफी हैरान करने वाली बात है। वो पहले काफी खूबसूरत लगती थीं।

अब वाणी ने खुद ना केवल डियांड्रा की जिज्ञासा का बल्कि जो कोई भी उनकी सर्जरी पर सवाल कर रहे हैं उन्हें जवाब दिया है।  बीसीआर न्यूज़ से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने इस सभी खबरों को खारिज किया। इन अफवाहों पर उन्होंने कहा- मैंने वजन घटाया है। इसी वजह से मेरा चेहरा अलग दिखाई दे रहा है। हमने पेरिस में शूटिंग की है, जहां बहुत ठंड होती है। कैमरा जून इन और जूम आउट हो रहा था। अलग-अलग एंगल से चेहरा अलग दिखाई देता है। मैं सर्जरी का खर्चा नहीं उठी सकती। मैंने अभी तक केवल एक फिल्म की है। हालांकि जिन लोगों ने ऐसा किया है उनके बारे में वो कुछ नहीं कहना चाहतीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *