September 23, 2024

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 3503 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="8644659178" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});




बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): दिल्ली में कई मायनों में देश के दूसरे राज्यों-शहरों से आगे हैं। इसने एक और वजह से एक कदम और आगे बढ़ा दिया है, लेकिन इसे जानकर आप थोड़ा चौकेंगे जरूर। दिल्ली में पहली बार महिलाओं के लिए अलग से वाइन शॉप खोली गई है। महिलाएं यहां खरीदारी के लिए पहुंच भी रही हैं और उन्हें कुछ अलग सा भी फील हो रहा है।

यूं तो मयूर विहार फेज वन के स्टार सिटी मॉल में कई वाइन शॉप हैं लेकिन दो महीने पहले ही यहां खुली वाइन शॉप बेहद खास है क्योंकि इसे सिर्फ महिलाओं के लिए बनाया गया है। यहां पुरुषों की एंट्री पूरी तरह बैन है। इतना ही नहीं महिलाओं को कंफर्टबेल महसूस कराने के लिए यहां स्टोरकीपर भी एक महिला ही है जो पूछे जाने वाले किसी भी सवाल का जवाब देती है।

अक्टूबर में खुली ये वाइन शॉप पूरी तरह महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। दिल्ली में महिलाओं के लिए खुलने वाली पहली वाइन शॉप है जहां महिलाएं आराम से सोफे पर बैठकर अपनी पसंद की शराब चुन सकती हैं। यहां उन्हें पुरुषों की घूरती नजरों और कमेंट से दो चार नहीं होना पड़ता है। मॉल में एंट्री करते ही गुलाबी रंग की पट्टी पर लिखा Exclusive Section Only For Ladies आपका ध्यान जरूर आकर्षित करता है। जिन महिलाओं को ड्रिंक्स नहीं भी खरीदनी होती है वो भी एक बार इस शॉप को अंदर से देखने से खुद को रोक नहीं पाती हैं।

यहां के स्टोर मैनेजर उमेश सक्सेना का कहना है कि यह दिल्ली में बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट है। हमने महिलाओं की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए कुछ अलग सोचा है। अक्सर दूसरी वाइन शॉप पर महिलाएं उतनी सहज होकर वाइन नहीं खरीद पाती है। यहां हमने महिलाओं की सुविधा के लिए स्टोर कीपर भी एक महिला को रखा है। महिलाओं की सिक्यूरिटी का भी यहां खास ख्याल रखा गया है।

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए अपने भाई-बहन के साथ ड्रिंक्स लेने आई रितिका का कहना है कि मैं यहां पहली बार आई हूं। लेकिन यह बहुत अच्छा है। मैंने जब इसके बारे में सुना तभी से सोचा था कि यहां आउंगी। बहुत अच्छा माहौल है यहां। हम आराम से बैठकर तसल्ली से अपनी ड्रिंक्स सिलेक्ट कर सकते हैं। आम वाइन शॉप पर तो मैं जाने की सोच भी नहीं सकती।

स्टोर कीपर रीना बताती हैं कि यहां तकरीबन 20-30 महिलाएं रोजाना आती हैं। सबसे ज्यादा महिलाएं कौन सी ड्रिंक लेती है पूछे जाने पर उऩ्होंने बताया कि हर तरह की ड्रिंक्स लेती हैं लेकिन ज्यादातर महिलाएं लाइट ड्रिंक्स जैसे वोडका, वाइन, ब्रीजर, टकीला और शैंपेन लेती हैं। रीना से पूछे जाने पर उन्हें कभी किसी तरह की असुरक्षा महसूस नहीं होती इस पर उन्होंने कहा कि वो पूरी तरह से यहां सुरक्षित महसूस करती हैं। यहां आने वाले लोग काफी अच्छा व्यवहार करते हैं।

रीना बताती हैं कि लड़कियां यहां आकर सहज महसूस करती हैं। आम दुकानों पर उन्हें लड़कों से साथ भीड़ में काफी परेशानी होती है, पर अलग दुकान खुलने से खुश हैं। वहीं इस दुकान के मालिक रोहित अरोड़ा जिनकी दिल्ली में और भी वाइन शॉप हैं, उनका कहना है कि अभी शॉप को खुले दो महीने ही हुए हैं इसलिए बिक्री थोड़ी कम है, लेकिन जैसे-जैसे लोगों को इसका पता चलेगा बिक्री बढ़ेगी।

ड्रिंक्स लेने आई मयूर विहार की पूजा का कहना है कि अक्सर जब वो दूसरी वाइन शॉप पर जाती हैं तो उन्हें अच्छा महसूस नहीं होता है। वो खुलकर अपनी ड्रिंक्स का चुनाव नहीं कर पाती हैं। भीड़ और लोगों की घूरने की आदत की वजह से वो जल्दी-जल्दी में अपनी ड्रिंक्स लेकर बाहर आ जाती हैं। लेकिन एक अलग शॉप होने से अब वो आराम से बैठकर अपनी ड्रिंक्स का चुनाव कर सकते हैं।

Leave a Reply