September 21, 2024

Ajay Shastri (Editor) BCR NEWS / BOLLYWOOD CINE REPORTER, Email: editorbcr@gmail.com :::::::::::::

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली) राहुल गांधी पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस की वरिष्ठ नेता जयंती नटराजन पार्टी से इस्तीफा दे सकती हैं। दोपहर 12.30 बजे वे संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करेंगी। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वे अभी किसी पार्टी में शामिल नहीं होगी।
एक अंग्रेजी समाचार पत्र के अनुसार संप्रग सरकार में पर्यावरण मंत्री रहीं जयंती ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। समाचार पत्र के अनुसार जयंती ने आरोप लगाया कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से बड़ी योजनाओं पर विशेष अनुरोध मिले थे, इसके बावजूद उन्होंने कई योजनाओं को रोके रखा था।
जयंती ने पिछले साल नवंबर में इस संदर्भ में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ कांग्रेसी लगातार मीडिया माध्यम से उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। अपने मार्मिक पत्र में उन्होंने लिखा था कि उनकी 30 साल की सेवा को पार्टी ने भुला दिया है।

Leave a Reply