September 24, 2024

बीसीआर न्यूज़ (जम्मू /कश्मीर): जम्मू-कश्मीर में सीमा पर मारे गए एक भारतीय जवान के शव के साथ पाकिस्तान ने बेहद बर्बरतापूर्ण बर्ताव किया है| पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा एक शहीद भारतीय जवान के टुकड़े – टुकड़े करने की घटना सामने आई है| बीते एक महीने के अंदर पाकिस्तान ने ऐसा दूसरी बार किया है|

माछिल इलाके में पाकिस्तानी सेना ने छुपकर हमले किए थे| इनमें भारत के तीन जवान शहीद हो गए थे| इन तीन जवानों में से एक के शव को पाकिस्तानी सैनिकों ने क्षत-विक्षत किया है| पाकिस्तानी सेना अक्टूबर में भी ऐसी कायराना हरकत कर चुकी है| सेना की ओर से इस घटना की जानकारी रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को दे दी गई है| केंद्र सरकार ने सेना को इसका माकूल जवाब देने के निर्देश दिए हैं|

Leave a Reply