September 23, 2024

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 3652 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="1001053979" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>

मुम्बई अटैक : चीन ने पाकिस्तान को किया बेनकाब

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): 26 नवंबर 2008 का दिन कोई भी हिंदुस्तानी नहीं भूल सकता है। उस दिन पाकिस्तान से आए आतंकियों ने Mumbai को दहला दिया था। पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें 164 लोग मारे गए ऱऔ सैकड़ों घायल हुए। पाकिस्तान हमेशा की तरह Mumbai Attacks में अपनी भूमिका से इंकार करता रहा है। अब पाकिस्तान के दोस्त ने ही उसके बेनकाब कर दिया है।

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

चीन के सरकारी टेलिविजन CCTV 9 पर Mumbai Attacks को लेकर हाल ही में एक डॉक्युमेंट्री दिखाई गई थी। इस में मुंबई टेरर अटैक में लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान में मौजूद उसके आकाओं की भूमिका को हाइलाइट किया है। चीन हमेशा पाकिस्तान का समर्थन करता है लेकिन उसकी नीति में इस बदलाव को आश्चर्य से देखा जा रहा है। साथ ही उसकी टाइमिंग भी बेहद अहम है।

आपको बता दें कि जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा प्रतिबंधित किए जाने पर चीन ने नाराजगी दिखाई थी। चीन ने कुछ तकनीकी आपत्तियां जताई थी। उसने सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति के सामने ये आपत्ति जताई थी। उसके बाद अब डॉक्यूमेंट्री में पाकिस्तान का Mumbai Attacks से कनेक्शन चीन के रुख में बदलाव की तरफ इशारा कर रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में चीन ने कई बार भारत का विरोध किया है। पाकिस्तान में बैठे आतंकी हाफिज सईद पर प्रतिबंध लगाने की भारत की कोशिशों का चीन ने विरोध किया था। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सभी सदस्यों ने प्रतिबंध का समर्थन किया था लेकिन पाकिस्तान की शह पर चीन ने इसमें अड़ंगा लगा दिया था। चीन को दुनिया भर में इस रुख के कारण आलोचना का सामना करना पड़ता है। शायद चीन को समझ में आ रहा है कि आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान का अंधा समर्थन उसकी साख के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Leave a Reply