September 21, 2024

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 1413 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="5314401178" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>

२७ फ़रवरी को आ रहा हूँ, कुछ अधूरे काम पुरे करने है : संजय दत्त

27 फरवरी को जेल से रिहा होंगे संजय दत्त, सजा खत्म होने से 105 दिन पहले ही छूटेंगे

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बीसीआर न्यूज़ (मुंबई): संजय दत्त 27 फरवरी को जेल से रिहा हो सकते हैं। मार्च 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने संजय दत्त को 5 साल की सजा सुनाई थी। 1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट में वे आर्म्स एक्ट के तहत दोषी हैं। पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे हैं। उनकी रिहाई 105 दिन पहले ही हो रही है।

क्यों माफ हो रही संजय दत्त की सजा…

– जानकार सूत्रों का कहना है कि जेल में अच्छा बर्ताव होने के कारण यरवदा जेल एडमिनिस्ट्रेशन ने उन्हें रिहा करने का प्रस्ताव दिया था। राज्य सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है।

– अदालत ने संजय दत्त को पांच साल की सजा दी थी। इसमें उन्होंने 18 महीने पहले ही जेल में गुजारे थे। लिहाजा साढ़े तीन साल की सजा और काटनी बाकी थी।

– करीब 2 साल 9 महीने की सजा पूरी कर ली है।

– कानून के जानकारों का कहना है कि प्रत्येक कैदी को 114 दिन पहले कुछ शर्तों के पालन के साथ सजा में छूट देने का नियम है।

कब से जेल में हैं संजय दत्त?

– सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 18 महीने वे जेल में गुजार चुके हैं, लेकिन 42 महीने की सजा उन्हें और काटनी होगी।

– संजय दत्त 21मई 2013 से पुणे की येरवदा जेल में सजा काट रहे हैं।

– 1993 ब्लास्ट के बाद राकेश मारिया को इन्वेस्टिगेशन की कमान मिली थी। उन्होंने ही संजय को AK47 और हथियार रखने के केस में अरेस्ट किया था।

संजय को जेल से कब-कब मिली राहत?

संजय दत्त को कब-कब मिली पैरोल कितने दिन जेल से बाहर रहे संजय दत्त
मई, 2013                       146 दिन
जनवरी, 2014                 90 दिन
अक्‍टूबर, 2014                14 दिन
दिसंबर, 2014                 14 दिन
अगस्त 2015                  30 दिन (2-3 दिन में जेल से बाहर आएंगे)
फरवरी 2016                   25 फरवरी को आ सकते हैं बाहर। बाकी की सजा माफ।

25 फरवरी को आ सकते हैं बाहर। बाकी की सजा माफ।

Leave a Reply