September 22, 2024

बीसीआर न्यूज़ (रामचन्द्र यादव/मुंबई): मितवा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्माण की गई भोजपुरी फिल्म- *भईल तोहरा से प्यार – आई लव यू* की डबिंग समाप्त कर ली गयी है। विनय आनंद और गुंजन पन्त अभिनीत यह फिल्म शीघ्र ही दर्शकों के बीच प्रदर्शित होगी। फिल्म निर्माता – धर्मेन्द्र कुमार मौर्य की इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं शाद कुमार। सहनिर्माता – असरफ अली एवं राम आशीष चौहान हैं। फिल्म के लेखक, गीतकार बबलू हैं एवं संगीतकार – राउल व पाल कानपुरी हैं. सिनेमैटोग्राफर – गौरांग शाह, नृत्य निर्देशक- राम देवन तथा ज्ञान सिंह हैं। मुख्य भूमिका में- विनय आनंद, गुंजन पन्त, राजीव दिनकर, सिमरन, आनंद मोहन, कंचन अवस्थी, पंकज विश्वकर्मा, अभिलाषा, देव मल्होत्रा, बालगोविन्द बंजारा, मेहनाज़ श्राफ, संतोष कुमार यमराज, सीमा सिंह तथा मास्टर फरहान व बेबी फारिया हैं।

Leave a Reply