September 29, 2024

बीसीआर न्यूज़/अयोध्या: राष्ट्रीय ब्रह्म चेतना ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि आज सुबह 9से 11बजे तक सभी पदाधिकारी ने अपने अपने राज्य और जिले में हवन यज्ञ का कार्यक्रम किया और सभी ने कुरौना वायरस खत्म करने के लिए मां गायत्री से आवाहन किया एक साथ गृह गृह गायत्री यज्ञ किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि यज्ञ करने से हमें सुख शांति प्रदान होती है और कितना भी भयानक रोग हो वह सच्चे मन से अगर आप यज्ञ करते हैं निश्चित तौर पर वह लोग भी भाग जाता है आज पूरे देश में गायत्री यज्ञ का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय ब्रह्म चेतना ग्रुप के सभी पदाधिकारी अपने अपने घरों में हवन यज्ञ कर रहे हैं.

ये भी देखें: 26 May को काले झंडे के साथ मनायेंगे काला दिवस और सरकार का फूकेंगे पुतला: Rakesh Tikait on BCR NEWS https://www.youtube.com/watch?v=NYMVek7r1jc

इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक श्री अमरनाथ तिवारी ने बताया कि गायत्री मंत्र ही एक ऐसा जाप है जो बड़े से बड़े विपदा को खत्म कर सकता है इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के राष्ट्रीय महासचिव सौरव उपाध्याय ने पूरे हरियाणा प्रदेश में राष्ट्रीय ब्रह्म चेतना ग्रुप की तरफ से गायत्री महायज्ञ का अनुष्ठान शुरू किया इसी प्रकार हमारे दिल्ली के राष्ट्रीय संरक्षक हरीश शर्मा जी ने गायत्री महायज्ञ करके 24 बार माला का जाप किया और छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश शर्मा जी और उनकी टीम ने गायत्री यज्ञ करके 24 बार माला का जाप कराया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया हमारा यह संगठन आज संकल्पित है पूरे देश में कि गायत्री महायज्ञ के साथ हम सब ने मिलकर महाकाल महादेव के महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया और 24 आहुतियां महाकाल के नाम से डाली गई इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि कोरोना वायरस को भगाना है गायत्री महायज्ञ को करना है जैसा कि आप सब जानते हैं आज देश में कोरोना वायरस हम सबके लिए एक बहुत बड़ी मुसीबत बन चुका है हमारे बीच के तमाम साथी हम सब को छोड़ कर चले गए हैं अभी इसकी तीसरी लहर भी आने वाली है इसके रोकथाम के लिए सनातन धर्म का सबसे बड़ा महायज्ञ गायत्री मंत्र की आहुति और महामृत्युंजय मंत्र की आहुति हम सभी को आज देनी है

ये भी देखें: फूट फूट कर रोते हुए किसानों को क्यों कोस रही है Sonali Phogat | देखिये BCR NEWS पर https://www.youtube.com/watch?v=WoehJxSDZpw

इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुशासन मंत्री विनीत मिश्रा जी ने गांव गांव शहर शहर तक गायत्री महायज्ञ का बीड़ा अपने जनपद और अन्य जनपदों में बढ़ चढ़कर कार्य को बढ़ाया इसी तरह पूरे देश में हमारे संगठन के पदाधिकारी हवन यज्ञ कर रहे हैं मध्य प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इच्छा तिवारी जी और राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ डॉक्टर बृज लता शर्मा जी अपने उत्तराखंड में गायत्री महायज्ञ करती हुई महामृत्युंजय का जाप भी किया और सभी लोगों ने एक स्वर में कोरोना वायरस समाप्त करने की मां गायत्री से अपील की।

ये भी देखें: किसान रूपी देशद्रोहियों का अंत करने के लिए Delhi Police की रणनीति तैयार, Rakesh Tikait रडार पर | BCR NEWS https://www.youtube.com/watch?v=deDTmTqlr3g

इस अवसर पर गीतेश दीक्षित आदर्श अवस्थी सुधीर त्रिवेदी देव नाथ तिवारी शिल्पी शुक्ला शोभना पांडे बृजेश त्रिपाठी राजकुमार पांडे कपिल देव पांडेय दिनेश तिवारी शकुंतला तिवारी, लोकेश तिवारी, रंजना तिवारी कई लोगों ने बढ़ चढ़कर अपने अपने जिलों में बुद्ध पूर्णिमा के दिन गायत्री महायज्ञ यज्ञ करके महामृत्युंजय का जाप भी किया

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर (समाचारपत्र) व बीसीआर न्यूज़ (वेब न्यूज़ चैनल व न्यूज़ पोर्टल)

Leave a Reply