September 22, 2024

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 2980 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="6565081971" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>

प्रिंस आॅफ बाली-अर्जुन अब आपके शहर में!

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): डिज्नी चैनल इंडिया का पसंदीदा राजकुमार, आठ वर्षीय डायनैमिक, जिंदादिल, नटखट और बहादुर अर्जुन वापस लौट आया है। अर्जुन और उसके दोस्तों के गैंग की हरकतों से बच्चों का मनोरंजन करने के दो सफल सीजन के बाद ‘अर्जुनः प्रिंस आॅफ बाली‘ के एक बिल्कुल नये सीजन की वापसी हो रही है। इस लाॅन्च के साथ ही रोमांच की शुरूआत हो रही है। इस सीजन में, अर्जुन और उसके दल को नये दुश्मनों का सामना करना पड़ेगा, जो अब पहले से अधिक बलवान हैं और इसके लिये अर्जुन को एक ‘सेना‘ जुटाने की जरूरत होगी, जो खतरनाक खलनायकों को हराने में उसके साथ जुड़ सकती है। यदि आपको लगता है कि आप उसकी सेना में शामिल हो सकते हैं, तो आइये और अपने शहर दिल्ली (गुड़गांव) में ऐम्बिएंस माॅल में अर्जुन से मिलिये। इसके तीन स्पेशल शोज दोपहर 2ः00 बजे, शाम 4ः00 बजे और शाम 6ः00 बजे दिखाये जायेंगे। इन्हें एक खासतौर से कोरियोग्राफ किये गये ऐक्ट के माध्यम से दिखाया जायेगा, जो 24 अप्रैल 2016 को रोमांच, मनोरंजन और ढेर सारी मस्ती का वादा करते हैं।

डिज्नी चैनल इंडिया ने 2014 में ‘अर्जुन, प्रिंस आॅफ बाली‘ को लाॅन्च किया था और दो सफल संचालन से यह भारतीय टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा और चर्चित किरदार बन गया है। उसके गतिशील व्यक्तित्व और युद्ध कौशल ने उसे बच्चों के लिये एक सर्वाधिक पसंदीदा किरदार बना दिया है। रोमांचक ऐक्शन एनिमेटेड सिरीज का यह सीजन अधिक डायनैमिक, दिलचस्प होने का वादा करता है और यह नई एवं बड़ी बाधाओं से भरपूर है। कहानी एक सशक्त रुख लेती है, जहां दुष्ट जादूगर हिरण्य, रंगदा की मदद लेता है और राजा सहदेव वर्मा को राजगद्दी से हटाने में सफल हो जाता है, जबकि अर्जुन और टीम काले जादू वाली किताब में फंस जाती है। अर्जुन के लिये एक बड़ी चुनौती हिरण्य से ताज वापस लेना और उसके राज्य को बचाना है।

देखना न भूलें और एनिमेशन की दुनिया के अपने पसंदीदा नन्हें राजकुमार अर्जुन से मिलने का मौका न गंवायें तथा उसकी शानदार सेना का हिस्सा बनें।

Leave a Reply